{"_id":"598f50ca4f1c1b87458b4c9b","slug":"81502564554-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सागर ने किया सबसे सुंदर डांस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सागर ने किया सबसे सुंदर डांस
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सूरज स्कूल महेंद्रगढ़ के जूनियर विंग प्रांगण में एकल नृत्य एवं एकल गान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के विषय में जानकारी देते हुए विद्यालय के प्राचार्य नरेश यादव ने बताया कि इस प्रतियोगिता में कक्षा प्रथम से आठवीं तक के विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लेते हुए अपनी कला का प्रदर्शन किया। एकल गान प्रतियोगिता में प्रतिभा, प्रियंका, हिमांषु, नरेश ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं एकल नृत्य प्रतियोगिता में सागर ने प्रथम तमन्ना ने द्वितीय एवं विवेक ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। समारोह में अंजली ,निशा, तान्या ने शानदार प्रदर्शन किया। स्कूल निदेशिका गायत्री राव ने विजेता एवं उपविजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।