{"_id":"598f4fd54f1c1b87458b4c8e","slug":"81502564309-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन चलाने की स्वीकृति देने पर रेलवे का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन चलाने की स्वीकृति देने पर रेलवे का जताया आभार
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन चलाने की स्वीकृति देने पर रेलवे का जताया आभार
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी अटेली। रेवाड़ी से निमकाथाना तक पैसेंजर ट्रेन की स्वीकृति मिलन से दैनिक यात्री संघ अटेली ने खुशी जताते हुए रेलवे बोर्ड का आभार जताया है। दैनिक यात्री संघ के संरक्षक राजपाल यादव, प्रधान महीपाल यादव, सचिव धर्मेंद्र, लाल सिंह यादव, रिटायर्ड कर्नल अशोक चौहान ने ट्रेन मिलने पर खुशी जाहिर की है। यात्री संघ ने रेलवे बोर्ड का ट्रेन शुरू करने पर आभार जताया। दैनिक यात्री संघ ने ही इस गाड़ी के विस्तार की मुहिम चलाई थी। इसके लिए संघ ने 20 दिन तक लगातार रेलवे स्टेशन पर धरना दिया था। साथ ही रेलवे उच्च अधिकारियों को अनेक बार स्टेशन मास्टर के माध्यम से ज्ञापन भेजे गए। कर्नल अशोक चौहान के नेतृत्व में प्रदर्शन किया गया। दैनिक यात्री संघ के संरक्षक राजपाल के नेतृत्व में शुरू किया गया संघर्ष आखिर काम आ गया। क्षेत्र के लोगों को पैसेंजर ट्रेन का लाभ मिल गया। संघ के संरक्षक राजपाल ने बताया कि ट्रेन चलाने के लिए घर व रेलवे अधिकारियों के अनेक चक्कर लगाए। उनके साथियों के सहयोग से आखिर उनको यह सौगात मिल गई।