फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   80-year-old woman killed in JCB collision

जेसीबी की टक्कर में 80 वर्षीय महिला की मौत

Fri, 21 Aug 2020 11:15 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
80-year-old woman killed in JCB collision
बस स्टैंड के सामने 80 वर्षीय बुजुर्ग महिला को जेसीबी ने टक्कर मार दी। जिसमें बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। इसी दौरान जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जेसीबी को अपने कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दिए बयान में मध्यप्रदेश के प्रतापपुरा निवासी झालुला ने बताया कि पहले उनका परिवार पिछले कुछ समय से कनीना में रह रहा है। यहां मजदूरी का काम कर परिवार का पालन पोषण करते हैं। झालुला ने बताया कि उनकी मां 80 वर्षीय खरगी बाई शुक्रवार को बस स्टैंड के पास स्थित दुकान से घरेलू सामान लेने के लिए गई हुई थी। बस अड्डे के पास जेसीबी चालक ने उन्हें टक्कर मार दी। जिसमें उनकी मां की मौके पर ही मौत हो गई। युवा शक्ति समाज सेवी संस्था के सदस्यों ने पुलिस को फोन पर जानकारी दी। बुजुर्ग महिला को तुरंत उठा कर उप नागरिक अस्पताल कनीना में पहुंचाया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कनीना सिटी चौकी इंचार्ज एसआई गोविंद सिंह ने बताया कि जेसीबी चालक मौके से फरार हो गया। कनीना पुलिस ने जेसीबी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। मौके से जेसीबी को कब्जे में लिया गया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed