फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   80% of women are at risk of anemia, ignoring nutrition during pregnancy is the reason

Mahendragarh-Narnaul News: 80% महिलाओं में एनीमिया का खतरा, गर्भावस्था में पोषण की अनदेखी कारण

Tue, 24 Feb 2026 01:14 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 24 Feb 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
80% of women are at risk of anemia, ignoring nutrition during pregnancy is the reason
-फोटो 83 : बहादुरगढ़ में सोमवार को निकली तेज धूप और गंतव्य की ओर जाते लोग। संवाद
बहादुरगढ़। गर्भावस्था के दौरान तांबा, जस्ता, लोहा और कैल्शियम जैसे सूक्ष्म तत्वों की कमी एनीमिया (खून की कमी) का बड़ा कारण बन सकती है। गर्भकाल में इन खनिजों की समय पर जांच कर एनीमिया से बचाव संभव है। नागरिक अस्पताल में पहुंच रही 70-80 फीसदी महिलाओं में खून की कमी की शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन

स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. राज ने बताया कि ग्रामीण और शहरी दोनों इलाकों से आने वाली महिलाओं में जांच के दौरान एनीमिया की कमी पाई जा रही है। खासतौर पर निम्न और मध्यम वर्ग की महिलाओं में पोषण की कमी अधिक पाई जा रही है।
विज्ञापन

हालांकि अस्पताल में आने वाली महिलाओं को इसका विशेष तौर पर ध्यान रखने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव और लापरवाही के कारण महिलाएं गर्भावस्था के शुरुआती महीनों में जांच नहीं कराती।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई महिलाएं आयरन और कैल्शियम की दवाएं नियमित रूप से नहीं लेती या फिर खानपान पर ध्यान नहीं देती। परिणाम स्वरूप प्रसव के समय जटिलताएं बढ़ जाती हैं और मां व बच्चे दोनों के लिए खतरा पैदा हो सकता है।

एनीमिया के लक्षण
थकान महसूस होना, चक्का आना, ठंड लगना, सांस लेने में दिक्कत होना, चेहरा पीला पड़ना, सिर दर्द होना, दिल की धड़कन तेज होना, भूख में कमी होना, चिड़चिड़ापन एनीमिया के लक्षण हैं। आयरन की मात्रा को पूरा करने के लिए खजूर, अंजीर, अखरोट, किशमिश, बादाम और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करें।
बचाव
-गर्भ ठहरते ही हीमोग्लोबिन और अन्य जरूरी जांच कराएं।
-हर तिमाही में खून की जांच जरूर कराएं।
-आयरन युक्त भोजन करें।
-आयरन-फॉलिक एसिड और कैल्शियम की गोलियां नियमित लें।
-बिना सलाह दवा बंद न करें।
-पर्याप्त नींद लें और ज्यादा थकान से बचें।
-संक्रमण से बचाव के लिए साफ-सफाई रखें।

-फोटो 83 : बहादुरगढ़ में सोमवार को निकली तेज धूप और गंतव्य की ओर जाते लोग। संवाद

-फोटो 83 : बहादुरगढ़ में सोमवार को निकली तेज धूप और गंतव्य की ओर जाते लोग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed