फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   72453 voters will decide the fate of 142 candidates including municipality chairperson

72453 मतदाता नगर पालिका चेयरपर्सन समेत 142 उम्मीदवारों के भाग्य का करेंगे फैसला

Sat, 18 Jun 2022 10:12 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 18 Jun 2022 10:12 PM IST
विज्ञापन
72453 voters will decide the fate of 142 candidates including municipality chairperson
नारनौल। शहर में रविवार को नगर परिषद चेयरपर्सन तथा 31 वार्ड पार्षदों के चुनाव होंगे। चेयरपर्सन के लिए आठ तथा अलग-अलग वार्डों में 134 प्रत्याशी चुनावी मैदान में किस्मत आजमा रहे हैं। रविवार को शहर के 72453 मतदाता कुल 142 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। परिणाम 22 जून को आएगा। यदि आवश्यक हुआ तो पुन: मतदान 21 जून को कराया जा सकता है। शहर के सभी वार्डों में 76 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। हर मतदान केंद्र पर पुलिस की सुरक्षा रहेगी।
विज्ञापन

नगर परिषद आम चुनाव के लिए 11 अति संवेदनशील और 8 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड नंबर 13 के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मंडी में अति संवेदनशील 2 मतदान केंद्र, वार्ड नंबर 17 के लिए 2 व 18 के लिए 1 केंद्र जीएमएसएसएसएस स्कूल नारनौल में बनाया गया है। वार्ड नंबर 21 के लिए एएसडी प्राइमरी स्कूल नारनौल में 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड नंबर 25 के लिए एएसडी सीनियर सेकेंडरी स्कूल पुल बाजार नारनौल में 4 अति संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं। उन्होंने बताया कि वार्ड नंबर 6 के लिए जीपीएस ढाणी सैनियान स्कूल नूनी अवल में 2 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड नंबर 7 के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल मीरपुर में 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। वार्ड नंबर 8 के लिए जीएमएसपीएस पटीकरा में 2 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। इसी प्रकार वार्ड नंबर 9 के लिए राजकीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल पटीकरा में 2 संवेदनशील मतदान केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

इंसेट
हर मतदान केंद्र पर दो ईवीएम लगाई जाएगी
हर मतदान केंद्र पर दो-दो ईवीएम लगाई जाएगी। एक ईवीएम प्रधान पद के लिए तथा दूसरी ईवीएम वार्ड पार्षद के लिए लगाई जाएगी। नगर परिषद निर्वाचन अधिकारी एवं एसडीएम मनोज कुमार ने बताया कि नगर परिषद प्रधान के लिए बीयू में गुलाबी रंग का बैलेट लगाया गया है तथा नगर परिषद के वार्ड पार्षद के लिए बीयू में सफेद रंग का बैलेट लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed