फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   4812 के लक्ष्य की तुलना में 5180 बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा

4812 के लक्ष्य की तुलना में 5180 बच्चों को पिलाई पोलियो रोधी दवा

Mon, 11 Mar 2019 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
4812 के लक्ष्य की तुलना में 5180 बच्चों को पिलाई  पोलियो रोधी दवा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। प्लस पोलियो अभियान के तहत टीमों ने सोमवार को घर घर जाकर पोलियोरोधी दवा पिलाई। सोमवार को करीब 2635 बच्चों को दवा पिलाई। नगर में 4812 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य की तुलना में 5180 बच्चों को दवा पिलाई जा चुकी है। मंगलवार को भी घर-घर जाकर दवा पिलाई जाएगी।
स्वास्थ्य विभाग ने 4812 बच्चों को दवा पिलाने के लिए 26 टीमों का गठन किया था। पहले दिन बूथ पर दवा पिलाई गई, जिसमें रविवार को 2545 बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई। नगर के प्रत्येक आंगनबाड़ी केंद्रों के अलावा अन्य स्थानों पर बूथों पर टीम तैनात की गई थी। विभाग की टीमें सुबह 9 से शाम 5 बजे तक पोलियो पिलाने के लिए उपलब्ध रहीं। वार्डों में दो सुपरवाइजरों के पास 5-5 टीमें तथा चार सुपरवाइजरों के पास 4-4 टीमें रहीं। एक मोबाइल टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर घूमते हुए बच्चों को पोलियो पिलाई।
विज्ञापन

फार्मासिस्ट जसवंत सिंह ने बताया कि सोमवार को 2635 बच्चों को दवा पिलाई गई। अब तक कुल 5180 बच्चों को दवा पिलाई जा चुकी है। नगर में कुल 4812 बच्चे हैं। यहां आसपास के जिलों के बच्चे स्कूलों में आते हैं। इन बच्चों को भी दवा पिलाई गई है। इस कारण यह आंकड़ा कुल संख्या से अधिक पहुंचा है। मंगलवार को भी सभी 26 टीम घर घर जाकर दवा पिलाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पीएचसी मालडा बास की मोबाइल टीम ने 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलिया ड्राप पिलाई। टीम के सदस्य एमपीएचडब्ल्यू और प्रदीप चौहान ने बताया कि सोमवार को माजरा चुंगी के नजदीक झुग्गी झोपड़ी, रिवासा ओवरब्रिज के पास झुग्गी झोपड़ी, चितलांग भट्टा, महेंद्रा स्कूल माजरा, अरावली स्कूल माजरा खुर्द, टैगोर स्कूल माजरा खुर्द, नटखट स्कूल नजदीक माजरा चुंगी पर जाकर 0 से 5 वर्ष तक के कुल 183 बच्चों को पोलियो ड्राप पिलाई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed