{"_id":"5c816572bdec221445020d28","slug":"71551983986-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहले ही दिन परीक्षा केंद्रों पर दिखा बाहरी हस्तक्षेप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहले ही दिन परीक्षा केंद्रों पर दिखा बाहरी हस्तक्षेप
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़/कनीना। हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की 12वीं कक्षा की परीक्षाएं वीरवार से शुरू हो गई। वीरवार को अंग्रेजी विषय का पेपर था। पहले ही दिन परीक्षा केंद्रों के बाहर बाहरी हस्तक्षेप देखने को मिला। कुछ परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 की धज्जियां उड़ाई गई। पहले दिन उड़नदस्तों ने आठ केस भी बनाए। बहुत से परीक्षा केंद्रों पर पुलिस नदारद रही। पुलिस का सहयोग नहीं मिलने के कारण परीक्षा केंद्रों पर बाहरी तत्वों का जमावड़ा रहा। जिले में 49 परीक्षा केंद्र बनाए गए, जिनमें 12 हजार विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शुक्रवार को दसवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय की परीक्षा आयोजित की जाएगी।
इन परीक्षा केंद्रों पर रहा बाहरी हस्तक्षेप
महेंद्रगढ़ के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बुचौली, बवानिया, बेवल, दौंगड़ा अहीर, कनीना, भोजावास, राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नारनौल, कोरियावास आदि स्थानों पर बाहरी हस्तक्षेप रहा। जिला प्रशासन की ओर से केंद्रों पर धारा 144 लगाई गई थी। लेकिन उक्त परीक्षा केंद्रों पर बाहरी लोगों का जमावड़ा था तथा परीक्षा केंद्र के अंदर घुसकर नकल रह थे।
पहले दिन बने आठ केस
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में पहले दिन उड़नदस्तों ने आठ केस बनाए है। नारनौल के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आठ केस बनाए गए। उपायुक्त के उड़नदस्ते ने दो तथा छह केस अन्य उड़नदस्तों ने बनाए। इस मौके पर कार्यवाहक जिला शिक्षा अधिकारी अजित सांगवान ने छह परीक्षा केंद्र चेक किया। कोरियावास में बाहरी हस्तक्षेप रहा। कनीना के एसडीएम अभिषेक मीणा ने भी पांच परीक्षा केंद्रों का दौरा किया गया। जिनमें कनीना केंद्र से एक नकल डालने वाले एक युवक को काबू भी किया, जिसे चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन
पेपर था आसान
पेपर खत्म होने के बाद जब विद्यार्थी केंद्र से बाहर निकले तो उनके चेहरे पर मुस्कान थी। इस दौरान अमर उजाला संवाददाता ने विद्यार्थियों से बातचीत की तो उन्होंने बताया कि पेपर आसान था और पूरा पेपर सिलेबस में से था। पेपर में किसी प्रकार की कोई गलती नहीं थी।
नारनौल/निजामपुर। हरियाणा शिक्षा बोर्ड भिवानी द्वारा आयोजित बोर्ड परीक्षा का वीरवार को बारहवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर हुआ। शिक्षा विभाग परीक्षा नियंत्रक विनोद कुमार से मिली जानकारी के अनुसार राजकीय कन्या सीनियर सेकेंडरी स्कूल में आठ नकल के केस सामने आये है। वहीं, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर परीक्षा केंद्र में कुल 269 विद्यार्थी थे, जिनमें से 268 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी। परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई, जिसमें स्कूल स्टाफ व पुलिस प्रशासन की सहायता से बाहरी हस्तक्षेप देखने को नहीं मिला। परीक्षा केंद्र सुपरिंटेंडेंट चरण सिंह ने बताया कि वीरवार को बारहवीं कक्षा का अंग्रेजी विषय का पेपर राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निजामपुर में शांतिपूर्ण माहौल के बीच कुल 268 विद्यार्थियों ने अंग्रेजी विषय की परीक्षा दी।