फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्पंदन 2019 में एमडीयू रोहतक ओवरऑल चैंपियन

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्पंदन 2019 में एमडीयू रोहतक ओवरऑल चैंपियन

Wed, 27 Feb 2019 12:22 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 27 Feb 2019 12:22 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल यूनिवर्सिटी के स्पंदन 2019 में एमडीयू रोहतक ओवरऑल चैंपियन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ के दसवें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित दो दिवसीय वार्षिकोत्सव ‘स्पंदन-2019’ में एमडीयू रोहतक की टीम ने ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्राफी जीती। दो दिवसीय कार्यक्रम में 9 विश्वविद्यालयों सहित 10 टीमों ने हिस्सा लिया। 15 प्रतियोगिताओं में 215 प्रतिभागियों ने लिया हिस्सा लिया।
कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने कहा कि यूनिवर्सिटी शोध के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों का बखूबी निर्वहन कर रही है। स्पंदन-2019 में दिल्ली विश्वविद्यालय से आई एक टीम के साथ हरियाणा के 9 विश्वविद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया। दो दिवसीय आयोजन में कुल 15 प्रतियोगिताएं आयोजित हुई, जिनमें 215 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. जगबीर सिंह ने विद्यार्थियों को जीवन में मुश्किलों से सबक लेते हुए आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. अनूप लाठर ने कहा विश्वविद्यालय सांस्कृतिक धरोहर को सहेजने का काम कर रहा है। एमडीयू यूथ वेलफेयर के डायरेक्टर जगबीर राठी, लोक कलाकार महावीर गुड्डू व रूबिया की प्रस्तुतियों से आयोजन स्थल तालियों से गूंज उठा।
विज्ञापन

अधिष्ठाता जीवन विज्ञान पीठ के अधिष्ठाता प्रो. सतीश कुमार ने धन्यवाद प्रस्तुत किया। स्पंदन-2019 में आयोजित 11 प्रतियोगिताओं में महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय रोहतक का प्रदर्शन सबसे बेहतरीन रहा। जिसके चलते एमडीयू रोहतक को ओवरऑल ट्रॉफी से नवाजा गया। प्रतियोगिता में महर्षि दयानंद यूनिवर्सिटी रोहतक, चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार, सेंट्रल यूनिवर्सिटी हरियाणा महेंद्रगढ़, भगत फूल सिंह महिला यूनिवर्सिटी खानपुर, चौधरी बंसीलाल यूनिवर्सिटी भिवानी, इंदिरा गांधी यूनिवर्सिटी मीरपुर, चौधरी रणबीर सिंह यूनिवर्सिटी जींद, दीनबंधुु छोटूराम यूनिवर्सिटी मुरथल, चौधरी देवीलाल यूनिवर्सिटी सिरसा ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्पंदन 2019 के रिजल्ट

प्रयियोगिता------------------ प्रथम-----------------दूसरा------------------------- तीसरा
लाइट वोकल वेस्टर्न प्रतियोगिता--- सेंट्रल यूनिवर्सिटी महेंद्रगढ़----बीपीएस खानपुर-----
ग्रुप सोंग वेस्टर्न ---------------सीयूएच महेंद्रगढ़-----------
लोक नृत्य प्रतियोगिता----एमडीयू रोहतक----सीयूएच महेंद्रगढ़---------बीपीएस खानपुर कलां
लाइट वोकल (इंडियन--- सीयूएच महेंद्रगढ़ ----आईजीयू मीरपुर --
शास्त्रीय नृत्य ------------बीपीएस खानपुर------ सीयूएच महेंद्रगढ़
आरकेस्ट्रा में ----- सीयूएच महेंद्रगढ़ -----एमडीयू रोहतक------सीबीएलयू भिवानी

रंगोली ----सीबीएलयू भिवानी---एमडीयू रोहतक---- एचएयू हिसार
ऑन द स्पॉट फोटोग्राफी--- आइजीयू मीरपुर---- एचएयू हिसार----सीयूएच महेंद्रगढ़
कोलाज मेकिंग -- एमडीयू रोहतक--सीयूएच महेंद्रगढ़-- एचएयू व बीपीएस
मेहंदी प्रतियोगिता ---एमडीयू रोहतक ---सीबीएलयू भिवानी---बीपीएस खानपुर
ऑन द स्पॉट पेंटिंग ---एमडीयू रोहतक--- एचएयू हिसार----सीयूएच महेंद्रगढ़
कविता पाठ (हिंदी) ----आईजीयू मीरपुर---सीयूएच महेंद्रगढ़---सीआरएसयू जींद
कविता पाठ (अंग्रेजी)--बीपीएस खानपुर --मुरथल यूनिवर्सिटी -- सीयूएच महेंद्रगढ़
मिमिक्री, माइम - स्किट -- एमडीयू रोहतक--सीबीएलयू जींद ---सीडीएलयू सिरसा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed