फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   जिला परिषद की बैठक में 1.47 करोड़ के विकास कार्यो को मिली स्वीकृत

जिला परिषद की बैठक में 1.47 करोड़ के विकास कार्यो को मिली स्वीकृत

Fri, 28 Sep 2018 09:12 AM IST
Updated Fri, 28 Sep 2018 09:12 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद की बैठक में 1.47 करोड़ के विकास कार्यो को मिली स्वीकृत
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। जिला परिषद की सामान्य बैठक रविवार को डीआरडीए मीटिंग हाल में हुई। बैठक में करीब एक करोड़ 47 लाख रुपये से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों के लिए को स्वीकृति दी गई। इससे परिषद की चेयरमैन की गाड़ी भी खरीदी जाएगी। जिला परिषद की बैठक 45 मिनट तक चली। इसमें पार्षदों ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को उठाया। बैठक चेयरमैन राजेश देवी की अध्यक्षता में दोपहर 12 बजे शुरू हुई। इसमें मुख्य कार्यकारी अधिकारी वकील अहमद और उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपक कुमार यादव उपस्थित रहे।
बैठक में पहले पुराने कार्यों के बारे में पार्षदों को बताया गया और बैठक में उन्हें पास करने के लिए रखा गया। इसमें गांव की गलियों के पक्का करने, बिजली की समस्या से संबंधित कई अन्य मामलेे शामिल किए गए। जिसे सभी जिला पार्षदों ने स्वीकृति प्रदान कर दी। इसके बाद सरकार से मिले 72 लाख और 60 रुपये को खर्च करने पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

उप मुख्य कार्यकारी दीपक कुमार ने सभी पार्षदों से उनके एरिया में विकास कार्यों कराने का एजेंडा मांगा। इसके अलावा एससीएसटी के लिए मिले 15 लाख रुपये खर्च करने पर चर्चा की। इसके लिए ग्रामीण स्वच्छता के लिए आई राशि को खर्च कराने के लिए कहा। बैठक में जिला परिषद के कैंपस में बने पार्क को बेहतर करने और वाहनों को खड़ा करने के लिए टीन शेड बनाने पर चर्चा की गई। बैठक में चेयरमैन के लिए नई गाड़ी लेने और अधिकारियों के लिए वाहन ठेके पर लेने की सहमति बनी। पार्षदों से कचरा प्रबंधन पर काम करने के लिए कहा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप-कार्यकारी अधिकारी ने बैठक में बताया कि जहां पर बस क्यू शेल्टर की जरुरत है, पार्षद इसकी जानकारी दें। उन्होंने बताया कि दो बस क्यू शेल्टर बनाने के पैसे पहले ही जारी किये जा चुके हैं। तीन अन्य का प्रस्ताव बनाकर सरकार के पास स्वीकृति के लिए भेजा गया है। बैठक में दो अक्तूबर को स्वच्छता दिवस को कार्यक्रम आयोजित कराने की बात की गई। बैठक में जिला परिषद के 20 में 14 पार्षद शामिल हुए। ऐसे में सभी प्रस्ताव पास हो गए। इनके अलावा पार्षदों ने बारिश से खराब हुई फसल का मामला उठाया। उनका कहना था कि 48 घंटे में किसान कैसे जानकारी दे सकता है। इसकी तिथि और बढ़ाई जाए। जिस उन्हें कहा गया है कि इस मामले में डीसी से मिलकर बात करनी होगी।

पार्षदों ने रखी अपनी समस्याएं
बैठक में जिला पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्याओं को रखा। जिसमें गांव में गलियों को निर्माण, पानी की निकासी और सफाई जैसी समस्याओं को उठाया। सयाना गांव में पानी की पाइप लाइन डालने का मामला उठाया गया। जिस पर संबंधित अधिकारी ने कहा कि 1200 मीटर पाइप लाइन बिछाने के बाद समस्या दूर हो जाएगी। गाढा गांव में गंदा पानी भरने का मामला उठाया। इसे बीडीओ से जल्द कार्य कराने को कहा। वार्ड छह के अजय यादव ने कहा कि कार्य को लेकर अधिकारी गंभीर नहीं हैं। सराय गांव के स्कूल की दीवार टूटी होने का मामला उठा। एसएसए प्रभारी ने बताया कि सरकार के पास प्रस्ताव भेजा गया है। वार्ड 17 की पार्षद रेनू यादव ने मुलोदी गांव में सड़क बनाने, मोटर ठीक कराने, कमानिया गांव में नालियों के निर्माण, मुनारिका गांव में नाले का निर्माण, भौजावास में बस क्यू शेल्टर समेत अन्य सुविधाओं से संबंधित मांगे रखी। जिस पर संबंधित विभाग को कार्य करने के लिए भेजने की बात कही। बैठक करीब पौने एक बजे समाप्त हो गई।


विपक्ष विहीन परिषद
बैठक में एक-दो पार्षदों को छोड़कर किसी ने भी विकास कार्यों को लेकर विरोध नहीं किया, जिससे सभी प्रस्ताव पास हो गये। चेयरमैन राजेश देवी ने कहा कि सभी पार्षदों को अपनी बात रखने का मौका दिया गया। हालांकि कुछेेक पार्षदों ने कहा कि बैठक में सभी विभागों के अधिकारी नहीं आते। ऐसे में बैठक में रखी गई बातों का समाधान नहीं हो पाता। इससे लगता है कि बैठक केवल कोरम पूरा करने के लिए बुलाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed