{"_id":"5ba93b71867a557ec4199443","slug":"71537817457-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगरपालिका के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बैठ भूख हड़ताल पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नगरपालिका के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बैठ भूख हड़ताल पर
Updated Tue, 25 Sep 2018 01:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। नगरपालिका के सफाई कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सोमवार को दो दिन भूख हड़ताल पर बैठ गए। प्रधान राजबाला ने बताया कि अगर हमारी समान काम, समान वेतन, सीपीएफ, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, पुरानी एक्सग्रेसिया पॉलिसी को बहाल करने, नई पेंशन नीति रद्द करके पुरानी पेंशन नीति लागू करने की मांगे नहीं मानी तो धरना 3 से 5 अक्टूबर को हड़ताल पर चले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार ने मांगे नहीं मानी तो आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। जिसकी जिम्मेवारी सरकार की होगी। उन्होंने बताया कि सरकार के साथ हमारी मांगो को लेकर समझौता हुआ था लेकिन वह अभी तक लागू नहीं किया गया है। सोमवार को भूख हड़ताल पर प्रधान राजबाला, शंकुतला, रीना, धीरज, राहुल दो दिन की भूख हड़ताल पर बैठे है। उन्होंने सरकार से मांग की है कि जल्द से जल्द सभी मांगे पूरी की जाए।