{"_id":"5ba15070867a55787b0277f5","slug":"71537298544-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"साढ़े तीन हजार बीपीएल कार्ड धारक रह सकते हैं आयुष्मान भारत योजना से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साढ़े तीन हजार बीपीएल कार्ड धारक रह सकते हैं आयुष्मान भारत योजना से वंचित
Updated Wed, 19 Sep 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरोे
महेंद्रगढ़। केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना से जिले के अनेक बीपीएल परिवारों को वंचित रहना पड़ सकता है। क्योंकि सरकार ने उक्त योजना के लिए अलग से कोई क्राइट एरिया नहीं बनाया हुआ बल्कि 2011 की सोसल इकोनोमिक कास्ट सेंसेक्स (एसईसीसी) सर्वे को ही अपना क्राइट एरिया माना है। इस लिस्ट में शामिल सभी एपीएल और बीपीएल परिवारों को लाभ मिलेगा। सरकार के इस क्राइट एरिया से बहुत से बीपीएल कार्ड धारकों को इसका लाभ नहीं मिलेगा। केंद्र सरकार द्वारा इस योजना का शुरू करने का मुख्य उद्देश्य यह है कि किसी गरीब की ईलाज के अभाव में मृत्यु न हो। जिले में लगभग 48 हजार बीपीएल कार्ड धारक हैं। परंतु इनमें से लगभग साढ़े 44 हजार परिवारों को इस योजना में शामिल किया गया है। हालांकि यह योजना अभी शुरू नहीं हुई है। 25 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस योजना की शुरुआत करेंगे। जिले में नारनौल और महेंद्रगढ़ के अस्पतालों में रजिस्ट्रेशन का काम शुरू हो चुका है। विधिवत उद्घाटन 25 सितंबर को ही होगा।
सात साल से नहीं हुई एसईसीसी की सर्वे
एसईसीसी की सर्वें अंतिम बार 2011 में की गई थी। सर्वे का सात वर्ष बीत चुके हैं परंतु अभी दोबारा से सर्वे नहीं हुआ है। इस दौरान अनेक लोग बीपीएल कार्ड से जुड़े हैं। प्रदेश सरकार ने तीन महीने पहले लिस्ट को री-वेरिफेकिशन करवाया था। इस दौरान मृतकों के नाम अवश्य काटे गए थे परंतु नए परिवारों को नहीं जोड़ा गया था।
दो दिन में 31 उपभोक्ताओं का हुआ रजिस्ट्रेशन
बता दें कि महेंद्रगढ़ उप नागरिक अस्पताल में सोमवार से आयुष्मान भारत योजना का पंजीकरण कार्य शुरू हो चुका है। पिछले दो दिन में 88 लोग पंजीकरण को आ चुके हैं परंतु उनमें से मात्र 31 लोगों की ही अप्रूवल मिली है। शेष 57 लोगों का नाम लिस्ट में नहीं था जिस कारण उन्हें वापस निराश लौटना पड़ा। अशोक कुमार, मुन्नी, सुभाष आदि ने बताया कि वो आज उप नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में आए थे लेकिन उनका आयुष्मान योजना के तहत उनको शामिल नहीं किया गया।
विज्ञापन
वर्जन:
पांच लाख रुपये का मिलेगा मुफ्त ईलाज
आयुष्मान भारत योजना के तहत जिले के साढ़े 44 हजार परिवारों को पांच लाख रुपये तक का कैशलेेस ईलाज मिलेगा। लोगों को आधार कार्ड, राशन कार्ड आदि स्थान लेकर जाना होगा। अगर उनका लिस्ट में नाम होगा तो उनका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा। 24 घंटे बाद उन्हें यूनिक आईडी भी मिल जाएगी। अस्पताल में बीआईएस और टीएमएस दो तरह के यूनिक आईकार्ड बनाएगा। बीआईएस कार्ड 24 घंटे में बनकर आएगा और टीएमएस कार्ड इमरजेंसी के दौरान बनाकर दिए जाएंगे।
वर्जन:
आयुष्मान भारत योजना का 2011 की एसईसीसी सर्वे में शामिल लोगों को लाभ मिलेगा। अभी तक उनके पास आगे के लिए कोई हिदायतें नहीं आई हैं।
-डॉ. धर्मेश, डीप्टी सीएमओ, नारनौल।