{"_id":"5b6f31334f1c1bf0258b47a0","slug":"71534013747-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होटलों व धर्मशालाओं में चलाया चेकिंग अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्वतंत्रता दिवस की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर होटलों व धर्मशालाओं में चलाया चेकिंग अभियान
Updated Sun, 12 Aug 2018 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। स्वतंत्रता दिवस पर शहर की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सीएम उड़नदस्ता की टीम ने सीआईडी व एसपी सिक्योरिटी कर्मचारियों के साथ शनिवार को शहर के विभिन्न होटलों व धर्मशालाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने होटलों व धर्मशालाओं के रिकार्ड का चेक किया। इसके अलावा यहां ठहरने वाले लोगों का पूरा विवरण व पहचान पत्र की जांच की।
सीएम उड़नदस्ता टीम के इंचार्ज इंस्पेक्टर डा. हरीओम ने बताया कि स्वतंत्रता दिवस पर कोई भी आतंकवादी या अन्य कोई अजनबी व्यक्ति होटलों या धर्मशाला रुका हो सकता है। जोकि स्वतंत्रता दिवस पर किसी प्रकार की वारदात को अंजाम दे सकता है। इसी उद्देश्य से सीएम के आदेशानुसार यह अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शनिवार को शहर के राव इस्टेट, सन प्लाजा, सावरियां, सिटी हार्ट, देव होटल व अग्रवाल सभा आदि में चेकिंग अभियान चलाकर उनके रिकार्ड को चेक किया गया। वहीं वहां ठहरे लोगों के पहचान पत्रों की भी जांच की। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। इस दौरान उनके साथ सीएम उड़नदस्ता से एएसआई राजबीर सिंह, सीआईडी से एएसआई भीम सिंह, एचसी अनिल कुमार, एसपी सिक्योरिटी से एएसआई धर्मबीर सिंह आदि मौजूद थे।