{"_id":"5b3925464f1c1b64068b93d1","slug":"71530471750-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समक्ष खंडों को बनाया जाएगा सक्षम प्लस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समक्ष खंडों को बनाया जाएगा सक्षम प्लस
Updated Mon, 02 Jul 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समक्ष खंडों को बनाया जाएगा सक्षम प्लस
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। शिक्षा निदेशालय द्वारा जिले महेंद्रगढ़ व अटेली ब्लॉक को पहले ही सक्षम ब्लाक घोषित किया हुआ है। अब जिला शिक्षा विभाग इन दोनों ब्लाकों को समक्ष प्लस बनाने के उद्देश्य सोमवार से एक नई पहल शुरू करने जा रहा है।
इस नई पहल के तहत जिला शिक्षा विभाग पहले चरण में महेंद्रगढ़ व अटेली ब्लाक के सभी सरकारी स्कूलों में सुबह प्रार्थना सभा में 10 मिनट तक डिक्टेशन करवाएगा। इस दस मिनट के डिक्टेशन में विद्यार्थियों को अलग-अलग दिन हिंदी व अंग्रेजी की कुछ पंक्तियां बोलकर लिखवाई जाएंगी। इसका मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को हिंदी व अंग्रेजी भाषा के लेखन व उच्चारण में परिपक्व बनाना है। साथ ही प्रतिस्पर्धात्मक परीक्षाओं के लिए तैयार हो सके। नारनौल, नांगल चौधरी व कनीना खंड को समक्ष बनाने की दौड़ में शामिल करने के उद्देश्य से इस प्रकार की पहल शुरू की गई है। इन खंडों में विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को अंग्रेजी, गणित, परिवेश अध्ययन व विज्ञान विषय में परिपक्व बनाया जाएगा। इसके लिए स्कूल में अंतिम पीरियड निर्धारित किया गया। अंतिम पीरियड में शिक्षक विद्यार्थियों उक्त सभी विषयों को बोल-बोल कर पढ़ाया जाएगा। यहीं नहीं लंच के बाद विद्यार्थियों का प्रतिदिन टेस्ट लिया जाएगा। जिसमें विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को 5 से 10 प्रश्न दिए जाएंगे।
एक विद्यार्थी करेगा दूसरे विद्यार्थी की कॉपी चेक
सुबह प्रार्थना सभा के दौरान 10 मिनट के होने वाली डिक्टेशन के तहत शिक्षक बच्चों को हिंदी या अंग्रेजी में कुछ पंक्तियां बोलकर लिखवाएंगे। इसके तुरंत बाद एक विद्यार्थी दूसरे विद्यार्थी की कॉपी चेक करेगा। अगर विद्यार्थी को कोई गलती लगती है तो वह उसे अंडरलाइन करेगा और उस विद्यार्थी को बताएगा। इस प्रकार विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ेगा। इसके बाद शिक्षक भी उन पंक्तियों को सही प्रकार से लिखकर बच्चों को दिखाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षा निदेशालय द्वारा महेंद्रगढ़ व अटेली खंड को पहले ही सक्षम ब्लाक घोषित किया हुआ है। अब इन खंडों को सक्षम प्लस बनाया जाएगा। नारनौल, नांगल चौधरी व कनीना खंड को सक्षम बनाने के लिए सोमवार से नई पहल की शुरूआत की जा रही है। इसमें विद्यार्थियों को कुछ सीखाने का प्रयास किया जाएगा।
-मुकेश लावणियां, जिला शिक्षा अधिकारी नारनौल