{"_id":"5b031f3b4f1c1b51778b4804","slug":"71526931259-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महेंद्रगढ़ 63.77 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर 17-55-24","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महेंद्रगढ़ 63.77 प्रतिशत परिणाम के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर 17-55-24
Updated Tue, 22 May 2018 01:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने सोमवार को दसवीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। दसवीं परीक्षा परिणाम में शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा का गृह जिला 65.30 प्रतिशत के साथ प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। जबकि चरखी दादरी 69.76 फिसदी परीक्षा परिणाम के साथ प्रथम स्थान पर रहा। जिला महेंद्रगढ़ पिछले तीन साल से दूसरे पायदान पर हैं। 2016 में 63.79 प्रतिशत तथा 2017 में 64.71 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर था। इस बार पिछले वर्ष के मुकाबले 0.59 प्रतिशत परिणाम सुधरा है। जिले में 13162 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इनमें 7061 छात्र तथा 6101 छात्राएं शामिल थीं। कुल विद्यार्थियों में से 8595 विद्यार्थी पास हुए हैं। इनमें 4381 छात्र तथा 4214 छात्राओं ने सफलता हासिल की है।
बेटियां ने बेटों को पछाड़ा
इस बार भी छात्राओं ने छात्रों को पछाड़ दिया है। पिछले तीन सालों से लड़कियां एवं लड़कों पर हावी पड़ रही हैं। कुल 65.30 प्रतिशत परीक्षा परिणाम में लड़कों का पास प्रतिशत 62.05 रहा। जबकि लड़कियां 69.07 प्रतिशत पास हुई हैं। पिछले वर्ष 2017 में लड़के 61.92 प्रतिशत तथा लड़कियां 67.73 प्रतिशत पास हुई थीं।
वर्जन:
महेंद्रगढ़ शिक्षा का हब है। हर वर्ष जिले के विद्यार्थी टॉप तीन में जगह बनाते हैं। इस बार जिले के छह विद्यार्थियों ने टॉप 10 में अपनी जगह बनाई है। इन सभी विद्यार्थियों के माता पिता एवं अध्यापकों को बधाई देता हूं। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा द्वारा शिक्षा नीति में बदलाव के बाद शिक्षा का स्तर एवं रिजल्ट दोनों ही सुधरें हैं। ये अच्छी बात है कि पिछले तीन वर्षों से प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहे हैं। किंतु हमारा रिजल्ट हर वर्ष बढ़ रहा है। पिछले वर्ष हमारे रिजल्ट में एक प्रतिशत से अधिक का सुधार था और इस बार भी पिछले वर्ष के मुकाबले रिजल्ट सुुधरा है। आगे भी हम बेहतर परिणाम देंगे और अगले वर्ष प्रदेश में नंबर-1 पर काबिज होंगे।
विज्ञापन
- मुकेश लावनिया, जिला शिक्षा अधिकारी।
महेंद्रगढ़ के बच्चे पिछले तीन वर्ष से लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। क्षेत्र मेें जिला उपायुक्त एवं जिला शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में नकल रहित परीक्षा हुई थीं। वास्तव में ही हमारे अध्यापक बहुत मेहनती हैं उनकी मेहनत की बदौलत ही हम प्रदेश में नंबर-2 पर काबिज हैं। मैं सभी अध्यापकों को अच्छे परीक्षा परिणाम देने के लिए बधाई देता हूं और उम्मीद है कि वो अगले वर्ष जिले को नंबर-1 पर पहुंचाने का काम करेंगे।
- बिजेंद्र श्योराण, खंड शिक्षा अधिकारी।