{"_id":"5b01d0894f1c1bd3408b6b3a","slug":"71526845577-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सर्व कर्मचारी संघ से जुड़ी अनेक विभागिय यूनियनों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सर्व कर्मचारी संघ से जुड़ी अनेक विभागिय यूनियनों के कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन
Updated Mon, 21 May 2018 01:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
पुरानी पेंशन स्कीम की बहाली की मांग को लेकर रविवार को सर्व कर्मचारी संघ से जुड़ी अनेक विभागीय यूनियनों के कर्मचरी हुड्डा पार्क में एकत्रित हुए। हुड्डा पार्क में जिला प्रधान मास्टर धर्मेंद्र यादव के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। उसके उपरांत एक घंटे तक भाषण बाजी कर शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा को ज्ञापन देने के लिए जब हुड्डा पार्क से निकलकर राव तुलाराम चौक की ओर जाने लगे तो पुलिस प्रशासन ने डंडों का बैरिकेड बनाकर कर्मचारियों को आगे जाने से रोका तो कर्मचारियों ने थाना प्रभारी नवल किशोर से आग्रह किया कि भीष्ण गर्मी पड़ रही है, हम 15 मिनट में शांतिपूर्वक जाकर मांगों का ज्ञापन दे देंगे। लेकिन पुलिस प्रशासन ने मना कर दिया। कर्मचारी जबरदस्ती नहीं करना चाहते थे इसलिए शहर के बस स्टैंड रोड, आईटीआई रोड, किला रोड, ऑटो मार्केट होते हुए ब्रह्मचारी रोड पर पहुंचे ही थे कि पुलिस ने बैरिकेड लगाकर कर्मचारियों को शिक्षामंत्री आवास की तरफ जाने से रोका तो कर्मचारियों के तेवर आसमान पर चढ़ गए। उन्होंने वहां भी पुलिस प्रशासन से बार-बार आग्रह किया लेकिन पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने उनकी एक भी नहीं सुनी जिसमें कर्मचारी बेकाबू हो गए और पुलिस प्रशासन हमें गिरफ्तार करो व सरकार विरोधी नारेबाजी की।
मास्टर धर्मेंद्र यादव एवं संदीप सांगवान ने वहां पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए कहा कि सरकार तानाशाही पर तुली हुई है लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। जिन वोटो से यहां के लोगों ने विधायक बनाया जो आज कैबिनेट के मंत्री है उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है। हम उनका हिसाब कर्मचारी 2019 के लोकसभा चुनावों में लेंगे। वहां पर कुछ कर्मचारियों ने पुलिस द्वारा लगाए गए बैरिकेड को हटाने की कोशिश भी की जिसमें पुलिस व कर्मचारियों के बीच तनातनी हो हुई। कर्मचारियों का ज्ञापन लेने आए नायब तहसीलदार रमेश कुमार, रामबिलास के राजनैतिक सचिव सतबीर नौताना मौके पर पहुंचे लेकिन पुलिस एवं प्रशासन से नाराज होकर कर्मचारियों ने आज ज्ञापन न देने का अंतिम निर्णय लिया। कार्यक्रम का मंच संचालन जिला सचिव किरोडीमल सैनी ने किया। प्रदर्शन में कार्यक्रम में पार्ट टाइम, चतुर्थ श्रेणी, हेमसा, ऑल हरियाणा पावर कॉर्पोरेशन, बहुउद्देशीय स्वास्थ्य कर्मचारी, नगर पालिका कर्मचारी संघ, रिटायर्ड कर्मचारी संघ, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल वर्कर यूनियन 41, लिपिक, आंगनबाड़ी सहित अनेक विभागों के कर्मचारियों ने भाग लिया। इस अवसर पर महेंद्र बोयत, सुजान मालड़ा, धर्मपाल शर्मा, जगनलाल निनानिया, मुकेश कुमार चौहान, बाबुलाल यादव, गुलजारी लाल यादव, पंकज, रामनिवास सेहलगिया, मास्टर महेश यादव, कौशल कुमार, शीतलदास सहित विभिन्न विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।