{"_id":"5a4537324f1c1ba12d8bb324","slug":"71514485554-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सिमेंट से भरी पिकअप पलटी पांच मजदूर घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सिमेंट से भरी पिकअप पलटी पांच मजदूर घायल
Updated Thu, 28 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमेंट से भरी पिकअप पलटी, पांच मजदूर घायल
नांगल चौधरी। गांव अमरपुरा के नजदीक वीरवार दोपहर बाद सीमेंट से भरी एक पिकअप पलट गई। इसमें पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें गंभीर हालात के चलते प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया।
नारेहड़ा निवासी सलमा पांच अन्य लोगों के साथ चिड़ावा (राजस्थान) के पास नरहड़ दरगाह पर चादर चढ़ाने जा रही थी। रवाना होने से पहले चिड़ावा में रह रही सलमा की ननद ने उसे सीमेंट के कट्टे और एक पानी की टंकी लाने के लिए फोन कर दिया। सलमा नारेहड़ा से सीमेंट व पानी की टंकी लोड करने के बाद करीब 2.30 बजे अन्य लोगों के साथ रवाना हुई। अमरपुरा पास सड़क खाली होने के कारण चालक ने पिकअप की स्पीड बढ़ा दी। इसी दौरान सड़क पर बने गड्ढे से पिकअप का संतुलन बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप का मुंह पश्चिम से पूर्व दिशा में हो गया। इसमें बैठे पांच मजदूर सीमेंट के नीचे दब गए। हादसे की सूचना मिलते ग्रामीण घटना स्थल पर पहुंचे और सीमेंट कट्टों के नीचे दबे लोगों को निकाला। करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद सभी घायलों को बाहर निकालने में सफलता मिली। इससे पहले ग्रामीणों ने एंबुलेंस को सूचना दे दी थी, लेकिन एंबुलेंस नहीं पहुंचे पर ग्रामीणों घायलों को एक पिकअप की सहायता से अस्पताल पहुंचाया। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने घायलों को आपात कक्ष में भर्ती किया।
हादसे में सलमा, इस्लामूद्दीन, घनश्याम, सीमा समेत पांच मजदूर घायल हुए हैं। उन्हें अस्पताल पहुंचाने के लिए घटना स्थल पर एंबुलेंस नहीं पहुंची, किंतु अस्पताल में रेफर करने से पहले एंबुलेंस की व्यवस्था कर दी गई। गंभीर रूप से घायल घायल घनश्याम को एंबुलेंस में ही भेजा गया है।
विज्ञापन
डा. अविनाश पूनिया को हादसे के 10 मिनट बाद ही सूचना मिल गई थी। इस पर उन्होंने पूरे स्टॉफ को अलर्ट कर दिया। आपातकालीन कक्ष में आवश्यक टीके, ग्लूकोज, पट्टी व अन्य आवश्यक दवाइयों की व्यवस्था कर ली गई। चिकित्सक अविनाश पूनिया ने बताया कि एक घायल की हालत चिंताजनक है। पीड़ित राजस्थान निवासी होने के कारण परिजन कोटपूतली लेकर गए हैं।