फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   अतिक्रमण

अतिक्रमण

Sun, 26 Nov 2017 10:06 PM IST
Updated Sun, 26 Nov 2017 10:06 PM IST
विज्ञापन
अतिक्रमण
फोटो संख्या : 31 से 33
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। अभियान के बावजूद शहर में अतिक्रमण नहीं हट पा रहा है। पिछले पांच दिन पालिका अतिक्रमण हटवाया था किंतु बाजारों की स्थिति जस की तस बनी हुई है। रविवार को अमर उजाला ने टीम ने सिनेमा रोड की पड़ताल की जहां पर दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ था। ब्रह्मदेव चौक से मार्केट की शुरुआत की तो देखा तो बीज भंडार और बर्तन भंडार की दुकानों के अतिक्रमण किया हुआ था। इसके अलावा अन्य व्यापारियों ने भी पांच-पांच फुट का अतिक्रमण किया हुआ है। कई दुकानदारों ने ऊपर और नीचे दोनों जगह अतिक्रमण किया हुआ था। पालिका ने चार पांच दिन पहले बाजार में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया था किंतु व्यापारियों पर उस अभियान की जरा सा भी असर नहीं हुआ। शहर का यह सबसे व्यस्ततम मार्ग है। इस मार्ग पर आमने सामने स्टेट ऑफ इंडिया और पंजाब नेशनल बैंक हैं। आज छुट्टी होने के कारण बैंक बंद थे जिस कारण बाजार में ओर दिनों की तुलना में भीड़ कम थी। बैंक खुले रहने पर यह मार्ग सबसे व्यस्ततम मार्ग रहता है। इस दौरान जाम की स्थिति बनी रहती है। आमजन को परेशानी उठानी पड़ती है। बालाजी चौक से विंकटेश्वर मंदिर का रोड बहुत व्यस्त है। इस रोड की लंबाई लगभग 250 मीटर लंबा और 45 फुट चौड़ा है। दोनों ओर अतिक्रमण और पार्किंग होने पर सड़क मात्र 15 फुट की रह जाती है। रोड पर अधिकतम समय जाम लगा रहता है।


ये हो सकते हैं समाधान
-शहर के प्रमुख बाजारों में किसी भी प्रकार के वाहनों की एंट्री पर बैन कर सकते हैं।
-ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों पर भी हो नियम लागू।
-आमजन एवं दुकानदारों को पार्किंग के लिए सेफ पार्किंग दी जाए।
-बाजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
-सेफ्टी के लिए जगह-जगह पुलिस तैनात किया जाए।

---------
अतिक्रमण हटाओ अभियान नगरपालिका ने चलाया हुआ है और आगे भी जारी रहेगा। जहां भी दुकानदारों ने अतिक्रमण किया हुआ है उनका सामान जब्त किया जाएगा। किसी भी दुकानदार को अतिक्रमण नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

-रीना गर्ग, नगरपालिका चेयरपर्सन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed