{"_id":"59d653864f1c1baf538b5fd1","slug":"71507218310-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाल्मीकि जयंती ककक 18-55-33","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाल्मीकि जयंती ककक 18-55-33
Updated Thu, 05 Oct 2017 09:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महर्षि वाल्मीकि के आदर्श सभी पीढ़ियों के लिए मार्गदर्शन : शिक्षा मंत्री
फोटो संख्या:38 से 41
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शहर में वीरवार को वाल्मीकि जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस दौरान शहर के मुख्य बाजारों में बैंडबाजों के साथ शोभा यात्रा निकाली गई। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि वाल्मीकि एक महान ऋषि और महान साहित्यकार थे। उनके आदर्श सभी पीढ़ियों का मार्गदर्शन करते हैं। इस अवसर पर शिक्षामंत्री ने 11 लाख रुपये वाल्मीकि मंदिर कमेटी को तथा मंदिर परिसर में एक पेयजल बोर देने की घोषणा की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल ने की जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में नगरपालिका चेयरपर्सन रीना गर्ग थीं। समाज की ओर से सभी अतिथियों का पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। वाल्मीकि समाज के प्रधान अशोक सिरसवाल ने बताया कि वाल्मीकि जयंती से पूर्व रात्रि को मोहल्ला वाल्मीकि स्थित मंदिर में जागरण आयोजित किया गया। जागरण में बाहर से आए हुए गायकों ने भजनों की प्रस्तुति दी। वीरवार को बाद दोपहर शहर के मुख्य बाजारों में शोभा यात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान महर्षि वाल्मीकि, राम, लक्ष्मण, सीता, लवकुश, भगवान शंकर की झांकी निकाली गई। इस अवसर पर नपा के वाइस चेयरमैन रमेश बोहरा, पार्षद कृष्णा जांगड़ा, मनीष सैनी, भूप सिंह सिवाच, रिंकू संघेलिया, प्रकाश, सोनू टांक, प्रशांत सिरसवाल, राकेश पंवार, श्याम सिरसवाल, सुनील, विष्णु आनंद, राजकुमार आदि मौजूद रहे।