{"_id":"59a5b2c24f1c1bf6278b46af","slug":"71504031426-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"स्टम हायरिंग सेंटरों की स्थापना के लिए मिलेगा अनुदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
स्टम हायरिंग सेंटरों की स्थापना के लिए मिलेगा अनुदान
Updated Wed, 30 Aug 2017 12:00 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला महेंद्रगढ़ में एसएमएएम योजना के तहत किसानों को रियायती दरों पर कृषि यंत्र उपलब्ध करवाने के लिए कृषि यंत्र बैंक तथा हाइटेक प्रोडक्टिव इक्यूपमेंट हब फॉर कस्टम हायरिंग सेंटर की स्थापना की जाएगी।
सहायक कृषि अभियंता कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार कस्टम हायरिंग सेंटरों की स्थापना होने से सीमित आय वाले लघु एवं सीमांत किसानों को उन्नत एवं महंगे कृषि उपकरणों की सुविधा किराये पर मिल सकेगी। इस प्रोजेक्ट की दर 10 लाख से लेकर 2.5 करोड़ रुपये है। जिस पर 40 प्रतिशत की दर से अनुदान राशि दी जानी है। प्रगतिशील किसान, ग्रामीण उद्यमी, स्वयं सहायता समूह (सहकारी समितियां एवं पंजीकृत कृषक समूह) से 10 सितंबर सायं 5 बजे तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए जाते हैं। इसके लिए किसान किसी भी कार्य दिवस को सुबह 9 से सायं 5 बजे तक निर्धारित आवेदन-पत्र सभी दस्तावेजों सहित सहायक कृषि अभियंता नारनौल एवं उप निदेशक कृषि एवं किसान कल्याण विभाग नारनौल के कार्यालय में जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र प्रोफार्मा तथा एसएमएएम स्कीम से संबंधित दिशा-निर्देश मार्ग दर्शिका, कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की वेबसाइट एग्रीहरियाणा डाट एनआईसी डॉट इन पर उपलब्ध हैं। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए इन 9416187157 पर संपर्क किया जा सकता है।