{"_id":"59a461464f1c1b8c018b45c0","slug":"71503945030-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानसिक रूप से पीड़ित छात्राओं को दिया परामर्श","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानसिक रूप से पीड़ित छात्राओं को दिया परामर्श
Updated Tue, 29 Aug 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
छात्राओं को दिया परामर्श
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। राजकीय गर्ल्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल नांगल चौधरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तहत स्वास्थ्य चेकअप कैंप आयोजित किया गया। इसमें मानसिक रूप से पीड़ित छात्राओं को परामर्श देने के बाद सूचीबद्ध किया गया। एडवोकेट प्रवीण कुमार ने बताया कि छात्राओं की शिक्षा और अधिकारों को लेकर सरकार सतर्क है। उनकी सुविधा के लिए स्कूल और गांवों में जागरूकता कैंप लगाए जा रहे हैं। सुबह 10 बजे छात्राओं का चेकअप शुरू हुआ। इसमें करीब एक दर्जन छात्राओं ने विभिन्न समस्या दर्ज कराई। सूची अधिकारियों को भेजकर समाधान कराया जाएगा। इस मौके पर प्रिंसिपल बीरसिंह चौधरी, पीएलवी प्रेमलता, डॉ. वीपी शर्मा, सरिता यादव, संतोष यादव आदि मौजूद थे।