फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   क्रिकेट मैंच कककककक

क्रिकेट मैंच कककककक

Sun, 27 Aug 2017 10:24 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
क्रिकेट मैंच कककककक
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। गांव मालड़ा में बाबा जोहड़िया के मेले के अवसर पर चल रही क्रिकेट प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला रिवासा और लावन के मध्य खेला गया। इसमेें लावन ने रिवासा को हराया। विजेता और उप विजेता टीमों को युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अक्षत राव ने पुरस्कृत किया। उन्होंने कहा कि खेल में हार जीत एक सिक्के के दो पहलू है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग वास करता है। उन्होंने अपने निजी कोष से कमेटी को 21 हजार रुपये देने की घोषणा की।
कमेटी के सदस्य सुजान मालड़ा और नवीन उर्फ सोनू ने बताया कि लावन की टीम ने रिवासा की टीम को 19 रनों से हराकर बाबा जोहडिय़ा क्रिकेट ट्रॉफी पर कब्जा किया है। रिवासा की टीम ने टॉस जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का निर्णय लिया। लावन की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 13.5 ओवर में 99 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए रिवासा की टीम की भी शुरुआत अच्छी नहीं रही। उनके तीन बल्लेबाज मात्र 18 रन पर आउट हो गए थे। लावन के गेंदबाजों की घातक गेंदबाजी के सामने रिवासा की टीम 14.1 ओवर में 80 रनों पर आल आउट हो गई। लावन की टीम ने मैच 19 रन से जीता। इस मैच में लावन के गेंदबाज टिकोला ने अपनी टीम के लिए आलराउंडर प्रदर्शन करते हुए 19 गेंदों में 18 रन बनाए और तीन विकेट भी लिए। उसे मैन ऑफ द मैच चुना गया। प्रतियोगिता में मैन ऑफ द सीरीज का पुरस्कार लावन टीम के बल्लेबाज पठान को चुना गया। विजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और बाबा जोहडिय़ा क्रिकेट ट्रॉफी दी गई। उप विजेता को 7100 रुपये नकद, मैन ऑफ द सीरीज को एक मोबाइल फोन और मैन ऑफ द मैच को 500 रुपये का नकद पुरस्कार दिया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में एंपायर की भूमिका देवेंद्र मास्टर, अनिल काबा, सोनू उर्फ जहीर खान, प्रमोद और रविंद्र ने निभाई। इस अवसर पर ग्राम सरपंच लालचंद यादव, पूर्व सरपंच ईश्वर सिंह, सुरेश नंबरदार, रामौतार शास्त्री, हरज्ञान सिंह, साहिल यादव, हिमांशु, प्रदीप, विकास, सत्यवीर, श्यामलाल, विजय डीपी, अजीत, सुरेंद्र, राजपाल, सुरेश, कर्ण सिंह, राजेंद्र मास्टर, भगड़ावत, अंकित, कृष्ण, राज मास्टर, दुलीचंद आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed