{"_id":"59973f8a4f1c1b7e7e8b4cb1","slug":"71503084426-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आरआरसीएम स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आरआरसीएम स्कूल में सम्मान समारोह आयोजित
Updated Sat, 19 Aug 2017 01:13 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। आरआरसीएम पब्लिक स्कूल कनीना में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इसमें जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम संदीप सिंह मुख्य अतिथि थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के चेयरमैन रोशन लाल यादव ने की। संस्था के निदेशक संजय यादव ने बताया कि अंडर-19 आयु वर्ग में छात्राओं और आयुवर्ग-17 में छात्रों की कबड्डी टीम ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। छात्र शुभम और मंदीप का क्रिकेट, योगेंद्र और मुकुल जांगड़ा का बास्केटबॉल में राज्य स्तर के लिए चयन हुआ है। योग प्रतियोगिता में छात्र दिपांशु ने प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले में विद्यालय और कनीना खंड का नाम रोशन किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के चेयरमैन रोशन लाल ने कहा कि हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने क्रिकेट और योग में शानदार प्रदर्शन किया।