फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   स्पीड ट्रायल के दौरान खिलाड़ी चक्कर खाकर गिरा

स्पीड ट्रायल के दौरान खिलाड़ी चक्कर खाकर गिरा

Sat, 29 Jul 2017 12:39 AM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 12:39 AM IST
विज्ञापन
स्पीड ट्रायल के दौरान खिलाड़ी चक्कर खाकर गिरा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। यदुवंशी शिक्षा निकेतन में शुक्रवार को जिला खेल विभाग ने विभिन्न खेलों में ट्रायल लिए। इस दौरान एक खिलाड़ी दौड़ते समय चक्कर खाकर गिर गया। वहां उपस्थित खिलाड़ियों ने उसे पानी पिलाया। लगभग आधे घंटे बाद उसकी हालत में सुधार हुआ। ट्रायल के दौरान खेल विभाग ने प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट नहीं दिया। खिलाड़ियों ने रिफ्रेशमेंट की मांग की है। अधिकारियों का कहना है कि सरकार की ओर से ट्रायल के समय रिफ्रेशमेंट देने का कोई प्रावधान नहीं है।

यदुवंशी शिक्षा निकेतन में शुक्रवार को एथलेटिक्स, कबड्डी, बाक्सिंग और हैंडबाल के 408 खिलाड़ियों ने भाग लिया। खिलाड़ी लगभग सुबह नौ बजे ट्रायल के लिए यदुवंशी खेल मैदान में पहुंच गए थे। बुधवार को तेज धूप एवं उमस भरी गर्मी थी। तेज धूप में ही विद्यार्थी दौड़ते हुए नजर आए। इस दौरान गांव झीगावन निवासी योगेश 800मीटर दौड़ में दौड़ते हुए चक्कर खाकर गिर गया। खेल विभाग एवं यदुवंशी स्कूल के स्टाफ ने बच्चे को उठाकर छाया में ले गए और वहां पानी पिलाया। कुछ समय बाद उसको आराम मिला। इस घटना को लेकर दीपेंद्र, गौतम कुहाड़वास, विकास, अभिनव आदि ने बताया कि वे सुबह आठ बजे से घर से भूखे प्यास निकले थे। खेल विभाग की ओर से रिफ्रेशमेंट की कोई व्यवस्था नहीं की गई। उन्होंने बताया कि 9 से 2.30 बजे ढाई घंटे ट्रायल के दौरान तेज गर्मी में रिफ्रेशमेंट जरूरी हो जाता है। यदि खिलाड़ी बिना कुछ खाए ट्रायल के लिए आते हैं और उन्हें रिफ्रेशमेंट नहीं मिलता है तो चक्कर खाकर गिरने लगते हैं। इसलिए खेल विभाग को ट्रायल के दौरान खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट की सुविधा देनी चाहिए।
विज्ञापन


सरकार की ओर से ट्रायल के दौरान रिफ्रेशमेंट देने का कोई प्रावधान नहीं है। यदि होता तो खिलाड़ियों को रिफ्रेशमेंट विभाग की ओर से अवश्य दिया जाता।
-जय सिंह पिलानिया, जिला खेल अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed