फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   70,000 quintals of millet were purchased privately in the grain market.

Mahendragarh-Narnaul News: अनाज मंडी में हुई 70 हजार क्विंटल बाजरे की निजी खरीद

Tue, 04 Nov 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Tue, 04 Nov 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
70,000 quintals of millet were purchased privately in the grain market.
फोटो संख्या:-52 महेंद्रगढ़ अनाज मंड़ी में किसानों द्वारा लाया गया बाजरा---संवाद
महेंद्रगढ़। शहर की अनाज मंडी में अब तक तकरीबन 70 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हुई है। सरकारी खरीद बंद होने से किसान आढ़तियों को फसल बेच रहे हैं। मंडी में निजी खरीद चालू है। किसान कम मूल्य पर फसल बेच रहे हैं।
विज्ञापन


बता दें कि इस बार बारिश के कारण बाजरे की फसल खेत में ही खराब हो गई और किसानों को काफी नुकसान हुआ है। बारिश में भीगने के कारण फसल की गुणवत्ता में कमी आई और सरकारी की ओर से इस बार खरीद बंद रखी गई है। इसके चलते किसान अपनी फसल को आढ़तियों के मनमाने दामों पर बेच रहे हैं। हालांकि इस खरीद का डाटा सरकार के पास रिकॉर्ड किया जा रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में सरकार की ओर से गेट पास के लिए नई सुविधा लागू की गई है। इसमें किसान को अपने फोन में ई-खरीद एप इंस्टॉल कर उसमें मांगी गई सभी जानकारी भरनी होगी और अपना पंजीकरण करना होगा। मंडी में जाकर गेट पास के लिए स्कैनर स्कैन करवाकर अपना गेट पास तैयार करें। फिर मंडी में नियुक्त कर्मचारी गेट पास को सत्यापित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिदिन मंडी में 50 के करीब किसान पहुंच रहे हैं और अब तक 2222 किसानों ने फसल बेची है। इन किसानों से 70 हजार क्विंटल बाजरे की निजी खरीद हुई है। गेट पास की इस सुविधा से फर्जीवाड़ा रुकेगा और किसानों को भी समय पर भुगतान मिल पाएगा। बिना पंजीकरण के गेट पास जारी नहीं होगा और न ही फर्जी गेटपास जारी हो पाएंगे। गेट पास जारी होने पर ही किसान अपनी फसल बेच सकेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed