फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   70 workers engaged in cleaning after the strike, cleared 80 tons of garbage in two days

Mahendragarh-Narnaul News: हड़ताल के बाद से सफाई में जुटे 70 कर्मी, दो दिन में 80 टन कूड़ा साफ

Sat, 16 May 2026 10:57 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 10:57 PM IST
विज्ञापन
70 workers engaged in cleaning after the strike, cleared 80 tons of garbage in two days
फोटो संख्या:70- नागरिक अस्पताल के नजदीक कूड़े को ट्रैक्टर ट्रॉली में डालते सफाई कर्मचारी--संवाद
महेंद्रगढ़। हड़ताल के बाद सफाई कर्मचारियों ने दूसरे दिन शहर से करीब 50 टन कूड़े का उठान किया। शहर के मुख्य चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थानों, मोहल्लों व कॉलोनियों में लगे कूड़े के ढेरों को साफ किया। दो दिनों में करीब 80 टन कूड़े का उठान किया जा चुका है।
विज्ञापन

कर्मचारियों ने कहा कि हड़ताल के कारण शहर में करीब 400 से 500 टन कचरा जमा हो गया था। सभी कूड़े का उठान करने के लिए एक सप्ताह का समय ओर लग जाएगा। शहर में 70 कर्मचारी सफाई करने में लगे हुए है।
विज्ञापन

बता दें कि पिछले 15 दिनों से जारी सफाई कर्मचारियों और दमकल कर्मचारी हड़ताल के चलते शहर के मुख्य बाजारों, कॉलोनियों और सार्वजनिक स्थानों पर कचरे के बड़े-बड़े ढेर लग गए थे। नगर पालिका के अनुसार शहर में लगभग 500 टन से अधिक कचरा जमा हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कई क्षेत्रों में नालियां जाम हो गई थीं। कर्मचारियों की हड़ताल आखिरकार समाप्त होने के बाद कार्य पर लौट गए। कर्मचारियों के काम पर लौटने से शहरवासियों ने राहत की सांस ली है।
नगर पालिका सफाई कर्मचारियों ने हड़ताल समाप्त के बाद दो दिन में करीब 80 टन कूड़े का उठान किया गया। शहर से करीब 400 टन कूड़े का उठान किया जाना बाकी है। वहीं सफाई कर्मचारियों का दावा है कि एक सप्ताह में सफाई व्यवस्था सुचारू रूप से पटरी पर लौट आएगी।

-----------

- वर्जन
नगर पालिका सफाई कर्मचारियों की ओर से शहर की सफाई करवाई जा रही है। कर्मचारियों से पहले शहर में मुख्य चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थनों पर लगें कूड़े के ढे़र को उठवाया जा रहा है। वहीं कुछ कर्मचारियों की ड्यूटी वार्डों में लगाई गई है।-रमेश सैनी, प्रधान, नगर पालिका महेंद्रगढ़

फोटो संख्या:70- नागरिक अस्पताल के नजदीक कूड़े को ट्रैक्टर ट्रॉली में डालते सफाई कर्मचारी--संवाद

फोटो संख्या:70- नागरिक अस्पताल के नजदीक कूड़े को ट्रैक्टर ट्रॉली में डालते सफाई कर्मचारी--संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article