फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   70 elders were honored with Vipra Gaurav Samman

Mahendragarh-Narnaul News: 70 बुजुर्गों को विप्र गौरव सम्मान से नवाजा

Sun, 26 Mar 2023 11:04 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 26 Mar 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
70 elders were honored with Vipra Gaurav Samman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जिस समाज में बड़े बुजुर्गों का सम्मान होता है, उस समाज में सुख, संतुष्टि और स्वाभिमान आता है। हमारे बड़े बुजुर्ग हमारा स्वाभिमान हैं, हमारी धरोहर हैं। उन्हें सहेजने की जरूरत है। यदि हम परिवार में स्थायी सुख, शांति और समृद्धि चाहते हैं तो हमें परिवार में बुजुर्गों का सम्मान करना चाहिए। ये बातें वरिष्ठ अधिवक्ता सुदर्शन कुमार जोशी ने ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ की ओर से रविवार को आयोजित विप्र बुजुर्ग सम्मान समारोह में बतौर अध्यक्ष कहीं। इस दौरान समाज के 70 बुजुर्गों को विप्र गौरव सम्मान से नवाजा गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मार्केट कमेटी पूर्व सचिव दुर्गा प्रसाद भारद्वाज और विशेष्ट अतिथि महेंद्र सिंह शर्मा रहे। ब्राह्मण सभा महेंद्रगढ़ के प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य और सचिव मनोज गौतम ने कहा कि ब्राह्मण सभा ने हमारे सामाजिक ताने-बाने संयुक्त परिवार के मूल स्तंभ बुजुर्गों का सम्मान के लिए समारोह इसलिए आयोजित किया ताकि आने वाली पीढ़ी बुजुर्गों के अनुभव से फायदा उठाए और उनके त्याग, समर्पण और प्यार का सम्मान करना सीखें। बड़े- बुजुर्ग हमारे जीवनदाता और हमारे सुखमय जीवन के मूल स्तंभ हैं। खासकर हमारी अमूल्य भारतीय संस्कृति हमें बड़े बुजुर्गों के सम्मान का सुसंस्कार सिखाती है। बड़े-बुजुर्ग अनेक कष्ट झेलकर हमें सुखमय जीवन बिताने के योग्य बनाते हैं। भगवान परशुराम की प्रतिमा के आगे दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इस दौरान दो बच्चों ने गीता के श्लोक सुना कर सब को अभिभूत कर दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि दुर्गा प्रसाद भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि महेंद्र सिंह शर्मा और कार्यक्रम अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता सुदर्शन कुमार जोशी को पगड़ी पहनाकर फूल माला पहनाकर विप्र रतन सम्मान देकर सम्मानित किया गया। सुरेहती जाखल से आए सेवानिवृत्त सूबेदार केदारमल आर्य और सभा के उपप्रधान कप्तान रतिराम शर्मा, जाट के पूर्व सरपंच धनशी राम ने संबोधित किया। सम्मान समारोह में 70 बुजुर्गों को विप्र गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। आईआईटी जैम में 20वीं रैंक लेने पर तनीषा वशिष्ठ को विप्र प्रतिभा बेटी गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। नगर पालिका महेंद्रगढ़ के चेयरमैन रमेश सैनी व पार्षद अशोक सैनी को भी सम्मानित किया गया। संचालन सभा के सचिव मनोज गौतम ने किया। प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य ने सभी अतिथियों, बुजुर्गों, मातृशक्ति के प्रति आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मेगा स्वास्थ्य जांच शिविर में 358 रोगियों की हुई जांच
सम्मान समारोह के बाद मेगा हेल्थ जांच शिविर का आयोजन भी किया गया, जिसमें 358 लोगों की जांच कर दवाइयां दी गई। शिविर के संयोजक विश्वनाथ मिश्रा और विजय भारद्वाज ने बताया के आसपास के इलाके के काफी लोगों ने विशेषज्ञ डॉक्टरों से अपने स्वास्थ्य की जांच करवाई और लोगों ने इस शिविर के आयोजन के लिए ब्राह्मण सभा का आभार व्यक्त किया। इस समारोह में प्रधान दिनेश चंद्र वैद्य, खजांची मास्टर सज्जन शर्मा, मुख्य अध्यापक राजेश दिल्लीवान, संतलाल शर्मा, उप प्रधान रतिराम शर्मा, राधेश्याम शर्मा, सुभाष तिवाड़ी, सह सचिव विनोद शर्मा, उप प्रधान जितेंद्र शर्मा, मधुकर वशिष्ठ, गजानन शर्मा, वीरेंद्र शर्मा, प्रभाकर वशिष्ठ, विश्वनाथ मिश्रा, विजय भारद्वाज, चेयरमैन हरीश भारद्वाज, सुरेश शर्मा, प्रदीप कौशिक, मनोज कौशिक, उप प्रधान रमेश शर्मा, राजेंद्र पुरोहित, जयप्रकाश, अमित भारद्वाज समेत गणमान्य लोग, बुजुर्ग एवं महिलाएं उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed