फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   6331 voters in Ateli and 10413 voters in Kanina will elect councilors and chairman today.

Mahendragarh-Narnaul News: अटेली में 6331 और कनीना के 10413 वोटर आज चुनेंगे पार्षदों व चेयरमैन

Sun, 02 Mar 2025 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sun, 02 Mar 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
6331 voters in Ateli and 10413 voters in Kanina will elect councilors and chairman today.
फोटो नंबर- 07पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण देते एसडीएम एवं आरओ डॉ. जितेंद्र सिंह। स्रोत-प्र
नारनौल। नगर पालिका अटेली और कनीना के 2 मार्च को होने वाले चुनाव के लिए अंतिम रिहर्सल के बाद पोलिंग पार्टियां अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना हुईं।
विज्ञापन

कनीना में एसडीएम और आरओ डॉ. जितेंद्र सिंह ने पोलिंग पार्टियों को फाइनल रिहर्सल करवाई, जबकि अटेली में नारनौल के एसडीएम एवं आरओ रमित यादव ने पोलिंग पार्टियों को प्रशिक्षण दिया। पोलिंग पार्टियों को दोनों जगह पर ईवीएम और चुनावी सामग्री प्रदान कर मतदान बूथों पर भेजा गया। 2 मार्च को मतदान होगा।

चुनाव का समय सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। कनीना में 14 वार्डों के पार्षदों और प्रधान पद के लिए मतदान होगा। इसमे 10413 वोटर है। वहीं अटेली नगर पालिका में 6331 वोटर हैं। अटेली में 12 वार्ड तथा इतने ही बूथ बनाए गए हैं। पोलिंग पार्टियों के लिए स्वास्थ्य के लिए फर्स्ट एंड किट का प्रबंध है। हर बूथ पर बीएलओ की ड्यूटी लगाई गई ।
विज्ञापन


कनीना में बूथ 9 व 13 को संवेदनशील बूथ बनाया गया। कनीना नपा चुनाव से संबंधित जानकारी व शिकायत के लिए कंट्रोल फोन नंबर 01285 -298086 पर संपर्क किया जा सकता है। इसी प्रकार अटेली नगर पालिका चुनाव के संबंध में किसी भी प्रकार की जानकारी व शिकायत के लिए कंट्रोल रूम नंबर 01282-298612 पर संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने नगर पालिका चुनाव के लिए जिला महेंद्रगढ़ में सामान्य आब्जर्वर के तौर पर योगेश कुमार (एचसीएस) तथा पुलिस ऑब्जर्वर के तौर पर ध्यानचंद (एचपीएस) को जिम्मेदारी सौंपी है। नगर पालिका से संबंधित किसी प्रकार की शिकायत के लिए उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क किया जा सकता है।


इंसेट
डीसी-एसपी का नागरिकों से आह्वान, शांतिपूर्ण तरीके से करें मतदान

उपायुक्त डॉ. विवेक भारती ने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे शांतिपूर्ण तरीके से मतदान प्रक्रिया में हिस्सा लें। जिला प्रशासन शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष चुनाव करवाने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं पुलिस अधीक्षक पूजा वशिष्ठ ने बताया कि नगर पालिका चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। पुलिस का रिस्पांस टाइम जल्द रहेगा। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया है कि वे चुनावी उत्सव में खुशी के साथ भाग लें। पुलिस द्वारा सुरक्षा के पुख्ता प्रबंध किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed