फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   63 new corona infected found in district, 63 patients recovered and reached home

जिले में 63 नए कोरोना संक्रमित मिले, 63 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर

Thu, 27 Aug 2020 11:06 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 27 Aug 2020 11:06 PM IST
विज्ञापन
63 new corona infected found in district, 63 patients recovered and reached home
घर के बाहर गेट पर लगी बास की लकड़ी। - फोटो : Narnol
जिले में कोरोना वायरस का संक्रमण लगातार बढ़ता जा रहा है। वीरवार को जिले में 63 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की संख्या 1564 हो गई है। वीरवार को 63 कोरोना संक्रमित मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 1244 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब 319 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि 43 केस आरटी पीसीआर से आए हैं, जबकि बीस केस एंटीजन टेस्ट के हैं। उन्होंने बताया कि डॉक्टरों की टीम मरीजों के संपर्क में आने वालों की जानकारी लेने के बाद कंटेनमेंट जोन बना दिया है। वीरवार को छह मोबाइल टीमों ने 469 लोगों की स्क्रीनिंग की है। जिले में 27 अगस्त तक 91623 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 54128 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। सीएमओ ने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 36781 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें 940 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं मोहल्ला नलापुर तीन लोग कोरोना मरीज मिले हैं। इसमें एक महिला थी है। रेलवे स्टेशन रोड 28 वर्षीय युवक कोरोना संक्रमित मिला है। शिवाजी नगर में एक केस मिला है। वहीं बजरंग कॉलोनी में भी संक्रमित के संपर्क में आने से एक और कोरोना मरीज मिला है। मोहल्ला प्राणपुरा में पीएनबी का कर्मचारी संक्रमित मिला है। पहले आए मरीज के संपर्क में आने से मरीज हुआ है।
विज्ञापन

बजाड़ में 12 कोरोना संक्रमित के साथ मरीजों की संख्या 60 पहुंची
मंडी अटेली। बजाड़ गांव कोरोना का हॉट स्पॉट बना हुआ है। वीरवार को 12 नए कोरोना मरीज मिले हैं। बजाड़ में अब तक 60 कोरोना संक्रमित मरीज मिल चुके हैं। गांव में अभी और केस आने की आशंका है। हॉट स्पॉट गांव होने से पूरे प्रशासन की नजर यहां पर है। वही अटेली कस्बा में भी कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या काफी हो गई। 14 नए केस अटेली कस्बे में अए हैं। 12 केस तो एक ही परिवार से हैं। अटेली व बजाड़ में लगातार कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ना चिंतनीय है। कोरोना महामारी के कारण बाजार में काम से आने वाले लोगों को भी परेशानी हो रही है। एसईपीओ अनिल कुमार ने बताया कि सभी संक्रमित मरीजों को घर पर क्वांरटीन कर दिया गया है। गांव बजाड़ में बिना मास्क वाले कइयों के चलान हुए हैं। अभी तक तीन मरीज ठीक हुए हैं। घर-घर जाकर प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने वाली दवा दी गई
विज्ञापन
विज्ञापन

15 नए कोरोना संक्रमित केस आए
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी में बुधवार को 15 कोरोना केस मिले हैं। पॉजिटिव एरिया में कंटेनमेंट जोन बनाकर संपर्क में आए लोगों की लिस्ट तैयार की गई है। दो दिन पहले मिले भुट्टा बेचने वाले रेहड़ी संचालक की पत्नी का वीरवार को सैंपल लिया गया है। वहीं सीएचसी नांगल चौधरी में 63 सैंपल लिए गए हैं। एसएमओ डॉ. अरुण कालरा ने बताया कि आंगनबाड़ी वर्कर व आशा वर्कर लगातार फील्ड में काम करती है और बच्चों व महिलाओं के संपर्क में अधिक होती है। वीरवार को कोरोना संक्रमितों के संपर्क में रहे लोगों का शुक्रवार को सैंपल लिया जाएगा। बुधवार को मिले कोरोना पॉजिटिव एरिया को कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। नांगल चौधरी सहित क्षेत्र में 32 के लगभग कंटेनमेंट जोन बने हुए हैं।

संक्रमित की सूची: बजाड़ -12, अटेली मंडी-14, कांटी -2, निजामपुर-3, छिलरों-1, ब्रह्मचारी रोड महेंद्रगढ़-1, भूषण-1, मोहल्ला सैनीपुरा महेंद्रगढ़- 9, मोहल्ला नलापुर-3, डेरोली जाट-1, रेलवे स्टेशन रोड नारनौल-1, मोहल्ला शिवाजी नगर नारनौल-1, बजरंग कॉलोनी नारनौल-1, मोहल्ला जमालपुर नारनौल-1, मोहल्ला प्राणपुरा नारनौल-1, मोहल्ला बास नारनौल-4, मोहल्ला मीराजी पुल बाजार नारनौल-4, देवीलाल कॉलोनी महेंद्रगढ़-2 व बाछौद-ब 1 केस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed