{"_id":"68e2b46cf2112be5b90ae50e","slug":"63-girls-were-worshipped-narnol-news-c-196-1-nnl1004-130668-2025-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 63 कन्याओं की पूजा-अर्चना की गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 63 कन्याओं की पूजा-अर्चना की गई
Sun, 05 Oct 2025 11:39 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Sun, 05 Oct 2025 11:39 PM IST
विज्ञापन
फोटो 18कबीर आश्रम इंदिरा कॉलोनी में कन्या पूजन कार्यक्रम में मौजूद कन्या।स्रोत प्रवक्ता
नारनौल। सेवा भारती शाखा नारनौल के तत्वावधान में कबीर आश्रम इंदिरा कॉलोनी नारनौल में कन्या पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें 63 कन्याओं की पूजा-अर्चना की गई।
कार्यक्रम की शुरुआत सभी कन्याओं के चरण धोकर और पूजा कर जय माता दी के उद्घोष के साथ की गई। बालिकाओं को हलवा, पूरी, सब्जी एवं प्रसाद खिलाया गया। सेवा भारती के कार्यकर्ताओं ने सभी कन्याओं को स्टेशनरी सामग्री जैसे पेन, पेंसिल, कॉपी एवं अन्य अध्ययन सामग्री भेंट स्वरूप प्रदान की।
सेवा भारती शाखा अध्यक्ष अशोक सिंघल ने कहा कि कन्या पूजन भारतीय संस्कृति की जीवंत परंपरा का प्रतीक है। यह केवल एक धार्मिक क्रिया नहीं, बल्कि समाज में नारी के प्रति सम्मान, स्नेह और सुरक्षा के संकल्प को दोहराने का अवसर है। इस मौके पर अश्वनी कटारिया, सुमन कांत चुग, नीरज अग्रवाल, हनी कुमार, संजय वर्मा, राजेश गोयल आदि उपस्थित रहे।