फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   62 people donated blood in the camp

शिविर में 62 लोगों ने किया रक्तदान

Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
62 people donated blood in the camp
नारनौल। सुभाष स्टेडियम स्थित मंदिर में रविवार को भगत ब्रदर्स सेवा संगठन की ओर से प्रथम रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मुख्यातिथि उपायुक्त श्याम लाल पुनिया ने बैज लगाकर रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया। शिविर में 62 लोगों ने रक्तदान किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन प्रधान अशोक कुमार ने की। इस मौके पर उपायुक्त ने कहा कि युवा देश का भविष्य है। उन्होंने युवा शक्ति से आह्वान किया कि वे इसी प्रकार सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लें। उन्होंने कहा कि आगामी बारिश के सीजन में सभी युवा पेड़ लगाने का अभियान शुरू करें। सेवा संगठन के सभी सदस्यों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में जिला रेडक्रॉस सोसायटी तथा स्वास्थ्य विभाग का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed