फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बीएड,एमएड़ ,एमफिल ,पीएचडी की 201सीटों के लिए मांगे आवेदन

बीएड,एमएड़ ,एमफिल ,पीएचडी की 201सीटों के लिए मांगे आवेदन

Tue, 02 Apr 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
बीएड,एमएड़ ,एमफिल ,पीएचडी की 201सीटों के लिए मांगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2019-20 के अंतर्गत बीएड, एमएड, एमफिल और पीएचडी के लिए आवेदन मांगे है। जिसमें बीएड की 125, एमएड की 63, एमफिल की छह और पीएचडी की सात सीटें उपलब्ध हैं। इन सीटों पर दाखिले केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2019 के माध्यम से होंगे। आवेदक इस परीक्षा के लिए वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने बताया कि विश्वविद्यालय में उपलब्ध बीएड और एमएड पाठ्यक्रम राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) से मान्यता प्राप्त है। शिक्षा पीठ व शिक्षा विभाग के अंतर्गत अनुभवी व शिक्षा जगत में अपनी अलग पहचान रखने वाले शिक्षक अध्यापन हेतु उपलब्ध हैं। साथ ही विभाग में कम्प्यूटर प्रयोगशाला, गणित व विज्ञान प्रयोगशाला, संगोष्ठी कक्ष, निर्देशन एवं परामर्श केंद्र तथा समृद्ध केंद्रीय पुस्तकालय उपलब्ध हैं। शिक्षा पीठ के अधिष्ठाता डॉ. प्रमोद कुमार ने बताया कि विद्यार्थियों को अंतर विषयी अध्ययन के अवसरों के अतिरिक्त यूजीसी नेट/जेआरएफ, सीटीईटी तथा राज्य शिक्षक पात्रता परीक्षा जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं हेतु निशुल्क कोचिंग प्रदान की जाती है। विश्वविद्यालय में उपलब्ध बीएड व एमएड पाठ्यक्रमों में विद्यार्थियों के एनसीटीई के नियमानुसार अध्यापन के व्यावहारिक प्रशिक्षण हेतु विद्यालयों में भेजा जाता है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को रोजगार के लिए आवश्यक कौशल के विकास में मदद प्रदान करना है।
विज्ञापन

इसी कड़ी में विश्वविद्यालय के शिक्षा पीठ व शिक्षा विभाग के द्वारा समय-समय पर विशेषज्ञ व्याख्यानों का आयोजन मानव संसाधन विकास मंत्रालय की पंडित मदन मोहन मालवीय नेशनल मिशन ऑन टीचिंग एंड टीचर्स योजना के अंतर्गत किया जाता है। विद्यार्थियों, शिक्षा व भविष्य के शिक्षकों को शिक्षा के क्षेत्र में हो रहे सैद्धांतिक व तकनीकी परिवर्तनों से अवगत कराया जाता है। शिक्षा पीठ व शिक्षा विभाग में उपलब्ध विभिन्न पाठ्यक्रमों के लिए शैक्षणिक योग्यता की जानकारी व दाखिले के लिए आवेदन हेतु इच्छुक आवेदक विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर लॉग इन कर सकते हैं। इन पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए प्रवेश परीक्षा 25 व 26 मई, 2019को आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed