फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   भारत को आगे बढ़ाने में विज्ञान की अहम भूमिका - प्रो. कुहाड़

भारत को आगे बढ़ाने में विज्ञान की अहम भूमिका - प्रो. कुहाड़

Thu, 28 Feb 2019 11:56 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:56 PM IST
विज्ञापन
भारत को आगे बढ़ाने में विज्ञान की अहम भूमिका - प्रो. कुहाड़
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। नोबल पुरस्कार विजेता डॉ. सीवी रमन की याद में हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस ‘जन-जन हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय’ के नाम से मनाया गया। विश्वविद्यालय के विभिन्न विभागों सहित 04 महाविद्यालयों, शिक्षण संस्थानों सहित 03 विद्यालयों के विद्यार्थियों ने अपने माडल प्रस्तुत किए। मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ ने सभी माडलों का अवलोकन किया।
कुलपति ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वविद्यालय ने पहली बार अपने दरवाजे हर आम और खास के लिए खोले। स्थानीय लोगों ने विश्वविद्यालय की गतिविधियों को करीब से जाना-समझा। विभिन्न विभागों ने अपने शोध व अध्ययन कार्यों को प्रस्तुत किया। भारत को आगे बढ़ाने में विज्ञान की भूमिका अहम है। उन्होंने बताया कि भारत आज से नहीं बल्कि पुरातन काल से विज्ञान के मोर्चे पर विश्व में सबसे आगे रहा है।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि प्रो. एसएस चौहान ने श्वेत रक्त कणों पर आधारित अपने शोध से विद्यार्थियों, शोधार्थियों व शिक्षकों को अवगत कराया। उन्होंने ल्यूकोमिया पर चर्चा करते हुए उसके कारणों पर प्रकाश डाला। विशेष अतिथि प्रो. आरके कोटनाला ने हाइड्रो इलेक्ट्रिसिटी पर अपने विचार व्यक्त कि। जैव प्रौद्योगिकी विभाग को पांच स्टार, सूक्ष्मजीव विज्ञान विभाग व राजनीति विज्ञान विभाग को चार स्टार, अर्थशास्त्र विभाग को तीन स्टार, जैव रसायन विज्ञान विभाग को दो स्टार व पर्यावरण अध्ययन विभाग को एक स्टार प्रदान किया गया। प्रो. नवल किशोर ने बताया कि किस तरह से विज्ञान हमारे जीवन में बदलाव लाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरियाणवी प्रदर्शनी ने मन मोहा
हरियाणवी संस्कृति को सहेजने वाले रघुवेंद्र की धरोहर से भी लोग अवगत हुए। इसमें हरियाणवी संस्कृति की पहचान वाले बर्तन, चरखा, मूढ़ा, पगड़ी चूल्हा, हारा, लोहे, पीतल, तांबे के बर्तन, खेती के औजारों को दिखाया। विद्यार्थी प्रदर्शनी में अलग-अलग अंदाज में फोटो कराते रहे।


इनको मिले पुरस्कार
विश्वविद्यालय में आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों की ओर से प्रस्तुत माडलों को प्रथम, द्वितीय, तृतीय व प्रोत्साहन पुरस्कार से नवाजा गया। प्रथम पुरस्कार आरपीएस कॉलेज महेंद्रगढ़ और नवप्रवर्तन कौशल एवं उद्यमिता विकास केंद्र (सीआईएसईडी) हकेंविवि को दिया गया। द्वितीय पुरस्कार विश्वविद्यालय के इतिहास एवं पुरातत्व विभाग व सूरज डिग्री कॉलेज को प्राप्त हुआ। तृतीय पुरस्कार विश्वविद्यालय के इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग विभाग व बीवॉक के अपशिष्ट प्रबंधन विभाग को दिया गया। श्रीओम साईं राम इंटरनेशल स्कूल, एनआरबी पब्लिक स्कूल , राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सेहलंग को प्रोत्साहन प्रद ान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed