फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   14.22 करोड़ रुपये की लागत से होगा अटेली की माइनरों का नवीनीकरण

14.22 करोड़ रुपये की लागत से होगा अटेली की माइनरों का नवीनीकरण

Sat, 07 Jul 2018 12:29 AM IST
Updated Sat, 07 Jul 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
14.22 करोड़ रुपये की लागत से होगा अटेली की माइनरों का नवीनीकरण
14.22 करोड़ रुपये की लागत से होगा अटेली की माइनरों का नवीनीकरण : डिप्टी स्पीकर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। हरियाणा विधानसभा की डिप्टी स्पीकर संतोष यादव ने शुक्रवार को नारनौल स्थित निवास पर लोगों की शिकायतों को सुना। इस मौके पर उन्होंने बताया कि उनके आग्रह पर हरियाणा सरकार द्वारा अटेली विधान सभा क्षेत्र में नहरों के नवीनीकरण का एक बहुत ही सराहनीय कार्य बहुत ही शीघ्र शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सरकार 14.22 करोड़ रुपये की लागत से अटेली विधान सभा की अटेली डिस्ट्रीब्यूटरी, अटेली माइनर, अटेली सब माइनर, सलीमपुर माइनर, खेड़ी माइनर, रामपुरा सब माइनर व बिहाली सब माइनर का कंकरीट लाइनिंग द्वारा नवीनीकरण किया जाएगा। इस कार्य को करने से सभी नहरों में आखिरी छोर तक नहरी पानी पहुंच जाएगा। जिससे बड़कौदा, बड़गांव, नूनी कलां, सलूणी, पटीकरा, मीरपुर, श्योनाथपुरा, बिहाली, कांटी, खेड़ी, गढ़ी रूथल, कुतबापुर, छापड़ा सलीमपुर, सुराना, दुबलाना, गुवानी, खतरीपुर, सराय बहादुर, कारिया, राजपुरा व ताजपुर के तालाबों व जलघरों में नहरी पानी की आपूर्ति की जा सकेगी। जिससे आम जनता व पशुओं के पीने के पानी की समस्या को सुलझाया जा सकेगा।

यादव ने कहा कि सभी नहरों के सिंचाई विभाग द्वारा टेंडर आमंत्रित कर लिये गये हैं तथा टेंडर को खोलने की प्रक्रिया का कार्य चल रहा है। जैसे ही जिस ठेकेदार को नहरों के नवीनीकरण का कार्य मिलता है उससे शीघ्र ही मौके पर कार्य शुरू करवा दिया जाएगा। इसके अलावा हाल ही में कृष्णावती के पुन: निर्माण का कार्य गांव बड़कोदा से गांव कटकई तक पूरा करवाया गया है। जिसपर 155.00 लाख रुपये खर्च किए गए हैं तथा 7 गांवों के जोहड़ों को नहर से सीमेंट के पाइपों द्वारा जोड़ने का कार्य भी पूर्ण किया गया है। जिन गांवों के जोहड़ों को अभी तक नहर से सीमेंट के पाइपों द्वारा नहीं जोड़ा गया है उन पर सिंचाई विभाग द्वारा नहर से जोहड़ों को पाइप लाइन द्वारा जोड़ने के लिए प्रशासनिक अनुमति प्राप्त की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed