{"_id":"5b3678dc4f1c1b614d8b8e3c","slug":"61530296540-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बूचावास शिव मंदिर में घुसा निकासी का गंदा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बूचावास शिव मंदिर में घुसा निकासी का गंदा पानी
Updated Fri, 29 Jun 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निकासी नहीं होने से बूचावास शिव मंदिर में घुसा पानी
कनीना। गांव बूचावास में गंदे पानी की निकासी व्यवस्था ठीक नहीं होने से प्राचीन शिवमंदिर में गंदा पानी जाने से श्रद्धालुओं की भावनाएं आहत हो रही हैं। मंदिर के सामने सड़क निर्माण करने पर मंदिर में पानी जाने की संभावना के चलते ग्रामीणों की ओर से बीते समय अधिकारियों को शिकायत भी दी गई थी। लेकिन सड़क का लेवल ऊपर उठाने से नाली का पानी मंदिर में प्रवेश कर रहा है। बीते दिवस हुई बरसात के साथ निकासी का गंदा पानी मंदिर में घुस गया जिससे श्रद्धालुओं की परेशानी भी बढ़ गई। ग्रामीण हरिओम तंवर, संदीप बंसल, पंच कमल सिंह, विक्रम सिंह, राकेश, देशराज, प्रदीप कुमार, युवराज ने कहा कि मंदिर में गंदा पानी जाने की असल वजह हाल ही में बनाई गई सड़क है जिसका लेवल नहीं लिया गया। ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत व खंड विकास पंचायत अधिकारी कार्यालय प्रशासन पर मनमर्जी का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि गंदे पानी की व्यवस्था दुरुस्त नहीं की गई तो ग्रामीणों की ओर से सड़क जाम करने पर मजबूर होना पड़ सकता है।