फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सरकारी, गैर सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं में हिंदी दिवस मनाया

सरकारी, गैर सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं में हिंदी दिवस मनाया

Thu, 14 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Thu, 14 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
सरकारी, गैर सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं में हिंदी दिवस मनाया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। क्षेत्र की सरकारी, गैर सरकारी और निजी शिक्षण संस्थाओं में हिंदी दिवस मनाया गया। हरियाणा की स्वर्ण जयंती के उपलक्ष्य में हरियाणा साहित्य अकादमी एवं राजकीय महाविद्यालय, महेंद्रगढ़ में कार्यक्रम हुआ। इसका शुभारंभ महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. एलएन शर्मा ने किया। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदी के महत्व के बारे में बताया। महाविद्यालय के वरिष्ठतम प्रोफेसर बीआर यादव ने हिंदी भाषा की गंभीरता और सांस्कृतिक मूल्यों के बारे में बताया। हिंदी विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. वेद प्रकाश यादव ने हिंदी भाषा को राज भाषा बनाये जाने पर विचार व्यक्त किए।
गांव डालनवास स्थित नालंदा विद्या निकेतन वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में ाष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में हिन्दी-व्याकरण प्रतियोगिता हुई। इसका शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य जयसिंह फौगाट ने किया। प्रतियोगिता में दयानंद सदन की टीम उज्ज्वल, कुसुम और आशीष ने प्रथम, सुभाष सदन की टीम मोहित, निकिता और प्रियंका ने द्वितीय, जबकि भगत सिंह सदन की टीम लक्ष्मी, वंदना और गौरव ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। विद्यालय के चेयरमैन विक्रम सिंह लांबा ने विजेता टीम को स्मृति-चिह्न देकर सम्मानित किया
विज्ञापन


एसडी सीनियर सेकेंडी विद्यालय ककराला में हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। इसमें रमन सदन ने प्रथम स्थान और अशोका सदन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कुसुमलता, सरला, अन्नू और दिव्या ने रमन सदन की तरफ से और किरण, महक, शीला, कोमल अशोका सदन की तरफ से प्रतिभागी बने। एलिमेंट्री विभाग में ब्लू बर्ड सदन को प्रथम स्थान और ग्रीन फील्ड सदन को द्वितीय स्थान मिला। इस मौके पर निदेशक जगदेव सिंह ने हिंदी पर व्याख्यान दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीआर ज्ञान दीप स्कूलए सूरजनवास में हिन्दी व्याकरण प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। संस्था के संस्थापक रामसिंह यादव मुख्य अतिथि रहे। हाउस इंचार्ज वरुण ने बताया कि प्रतियोगिता में मदर टेरेसा हाउस से अविषा, तन्मय, पूजा, मोहित, आरती की टीम ने प्रथम, जबकि रामानुजन हाउस से तमन्ना, मधु, खुशबू, रचिता, अनामिका की टीम ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।
हेरिटेज पब्लिक स्कूल मोहनपुर कनीना में हिंदी दिवस बड़ी धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले शबनम कक्षा सातवीं ने हिंदी दिवस पर रोचक तथ्य पेश किए। कक्षा सातवीं की छात्रा सिमरन ने हर कण में हिंदी बसी मेरी मां की इसमें बोली बसी मेरी आन है हिंदी मेरी शान है हिंदी कविता सुनाई। कक्षा आठवीं की छात्रा शालिनी ने एक व्यंग्यात्मक कविता आई एम सॉरी सुनाई। विद्यालय के चेयरमैन ओमप्रकाश शर्मा ने हिंदी दिवस पर सबको शुभकामनाएं दीं।
बीआर स्कूल सेहलंग में गुरुवार को हिंदी दिवस मनाया। इस कार्यक्रम का संचालन भारत हाउस की ओर से हाउस हेड गजेंद्र यादव की देख-रेख में किया गया। इस अवसर पर सीनू, मोनिका, हिमांशु, हर्ष, ने कविता प्रस्तुत की। राशि, मुनेश, अल्का, कंचन, ने हिंदी भाषा की गुणवत्तता पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर स्कूल चेयरमैन हरीश भारद्वाज ने बधाई दी। इस अवसर पर समस्त स्टॉफ मौजूद था।
भारतीय सीनियर सेकेंडरी स्कूल महेंद्रगढ़ में वीरवर को हिंदी दिवस और पुरस्कार वितरण समारोह हुआ। बच्चों ने हिंदी दिवस पर अनेक प्रकार की कहानियां, कविता सुनाई। स्कूल चेयरमैन राव कुलबीर सिंह बोहरा ने बच्चों को पुरस्कार वितरित किया। उन्होंने कहा कि पाश्चात्य सभ्यता के प्रसार से अंग्रेजी भाषा का प्रचलन हुआ है। हमारी मातृभाषा हिंदी विलुप्त होती जा रही है।
अलांइस इंटरनेशनल स्कूल महेंद्रगढ़ के विद्यालय परिसर में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों ने हिंदी दिवस पर अनेक कविताएं और भाषण प्रस्तुत किए। इस अवसर पर पर अध्यापिका सुनील ने हिंदी दिवस पर हिंदी के महत्व के बारे में बच्चों को बताया कि हिंदी हमारी राष्ट्र और मातृभाषा हैं। हमें हमारी राष्ट्रभाषा का सम्मान करना चाहिए। इस पर विद्यालय की चेयरपर्सन सुनिता राव ने बताया कि हमें हमारी मातृभाषा के महत्व को बढ़ाने के लिए हमें प्रयास करना चाहिए।

श्रीकृष्णा स्कूल महेंद्रगढ़ मे हिंदी दिवस को लेकर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें भाषण, डांस, कविताएं, देशभक्ति गीत आदि में अपनी प्रस्तुति दी। कल्चरल हेड सोनू ठाकुर ने बताया कि इस कार्यक्रम में कक्षा तीसरी से कक्षा बारहवीं तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस अवसर पर स्कूल के एमडी कर्मवीर राव ने कहा कि हिंदी भाषा हमारी मातृभाषा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed