फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   बार एसोसिएशन ने लिया चीन में निर्मित सामान के विरोध का निर्णय

बार एसोसिएशन ने लिया चीन में निर्मित सामान के विरोध का निर्णय

Tue, 29 Aug 2017 11:56 PM IST
Updated Tue, 29 Aug 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
बार एसोसिएशन ने लिया चीन में निर्मित सामान के विरोध का निर्णय
बार एसोसिएशन ने लिया चीन निर्मित सामान के विरोध का निर्णय
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन ने प्रस्ताव पारित करके चीन में निर्मित सामान के बहिष्कार का निर्णय लिया है। एसोसिएशन ने फैसला किया है कि दैनिक जीवन में उपयोग में होने वाले चीन में निर्मित सामान का विरोध करने के साथ ही लोगों को भी इसके प्रति जागरूक करेंगे।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मनीष वशिष्ठ एडवोकेट ने कहा कि चीन बेवजह भारत के साथ तनाव को बढ़ावा दे रहा है। साथ ही पाकिस्तान का प्रत्यक्ष रूप से साथ देकर भारत में पाकिस्तानी आतंकवाद को पोषित कर रहा है। कहा कि चीन भारत के विरुद्ध कार्य करके भारत के साथ युद्ध कर रहा है। वशिष्ठ ने कहा कि चीन की अर्थव्यवस्था भारतीय बाजार पर निर्भर है। इसके बावजूद वह भारत को आंखें दिखाता है। हर राष्ट्रवादी नागरिक का यह कर्तव्य है कि वह देशहित में कार्य करे और देश विरोधी ताकतों का विरोध करे। प्रधान ने कहा कि चीन को आर्थिक रूप से कमजोर करने के लिए उसकी अर्थव्यवस्था पर चोट करनी होगी। जिला बार एसोसिएशन ने इस प्रस्ताव की प्रति भारत सरकार के प्रधानमंत्री, वाणिज्य मंत्री, गृहमंत्री और मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार को भेज कर चीन में निर्मित सामान का आयात रोकने का कानून बनाने और उसकी बिक्री रोकने की दिशा में सार्थक कदम उठाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed