{"_id":"598f50f24f1c1b96558b4a13","slug":"61502564594-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्लैक्सी स्कूल की छात्राओं ने बाक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्लैक्सी स्कूल की छात्राओं ने बाक्सिंग प्रतियोगिता में दिखाया दम
Updated Sun, 13 Aug 2017 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सतनाली में ग्लैक्सी स्कूल बवानिया की छात्राओं ने दिखाया दमखम। विद्यालय के एमडी दरियाव सिंह व प्राचार्य जितेंद्र यादव ने संयुक्त रूप से बताया कि बाक्सिंग प्रतियोगिता के 19 आयुवर्ग में रिंकी व ईशा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। 17 आयुवर्ग में कुसुम व प्रिया ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर विजेता खिलाड़ियों का स्कूल प्रांगण में पहुंचने पर स्वागत किया गया। उन्होंने बताया कि अब ये छात्राएं राज्य स्तरीय बाक्सिंग प्रतियोगिता में हिस्सा लेगी। इस अवसर पर छात्राओं को एमडी दरियाव सिंह ने नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने छात्राओं को आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। इस अवसर पर कोच महिपाल, कबड्डी कोच हरिकिशन व फुटबाल कोच विक्रम सिंह को भी सम्मानित किया गया। इस मौके पर संजय शास्त्री, नवीन, सुुधा, एकता एवं विद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित था।