फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   ‘पेड़-पौधों की परवरिश अति आवश्यक’

‘पेड़-पौधों की परवरिश अति आवश्यक’

Sun, 30 Jul 2017 11:48 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
‘पेड़-पौधों की परवरिश अति आवश्यक’
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण महेंद्रगढ़ एवं वन विभाग महेंद्रगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में सीजेएम विवेक के निर्देशानुसार विधिक प्राधिकरण उपमंडल महेंद्रगढ़ की चेयरपर्सन पूनम कंवर के नेतृत्व में वन विभाग नोडल अधिकारी प्रवीण यादव के सहयोग से पेड़ बचाओ-जीवन बचाओ अभियान के तहत पौध रोपण किया गया। गांव डालनवास, सतनाली और पथरवा में सौ-सौ पौधे लगाकर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

जागरूकता कार्यक्रमों की टीम में वन विभाग के रणबीर सिंह वन दरोगा, एडवोकेट रेखा यादव, पीएलवी राजकुमार, सामाजिक संस्था बीएमडी क्लब के चेयरमैन लक्कीराव सीगड़ा ने गांव-गांव जाकर लोगों और पंचायतों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट रेखा यादव ने कहा की पर्यावरण को संरक्षित करना हम सबका दायित्व हैं। वन विभाग ने पर्यावरण संरक्षण के लिए पंचायतों का साथ लेना उचित समझा है। यह बहुत ही सार्थक कदम है। इन सभी गांवों में कुल 300 फलदार और छायादार पौधों का वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed