फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आरपीएस शिक्षण संस्थान ने टॉपर्स को किया सम्मानित

आरपीएस शिक्षण संस्थान ने टॉपर्स को किया सम्मानित

Sun, 30 Jul 2017 11:55 PM IST
Updated Sun, 30 Jul 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
आरपीएस शिक्षण संस्थान ने टॉपर्स को किया सम्मानित
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। आरपीएस शिक्षण संस्था ने बलाना कॉलेज में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। समारोह में नीट, पीएमटी और मेडिकल टॉपर्स को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ और स्वच्छता अभियान विकास की पहचान है। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। कार्यक्रम का शुभारंभ सांसद धर्मबीर ने मां शारदा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का आगाज स्कूल की छात्राओं ने सरस्वती वंदना से किया। इसके बाद छात्राओं ने स्वागत गीत पेश किया। इसके बाद नन्ही छात्रा प्रीति ने मां तू कन्या भ्रूण करवावै ना जन्म तै पहले मरवावै ना, भ्रूण तै बाहर निकल के मैं हिन्दुस्तान देखना चाहूं सूं... मार्मिक गीत पर नृत्य पेश किया। एक अन्य नन्ही छात्रा वैभव ने मोदी नै विकास की रेल चला दी रै, 500-1000रुपये के नोट पै रोक लगा दी रै... नामक गीत पर नृत्य कर पेश किया। इस मौके पर शिक्षामंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने कहा कि महेंद्रगढ़ निजी, गैर सरकारी एवं सरकारी संस्थाओं के कारण शिक्षा का मिनी हब बना चुका है। यह इलाका शिक्षाविदों की खान है। इस कारण न केवल हरियाणा बल्कि दूसरे राज्यों के विद्यार्थी यहां आकर अपना भविष्य उज्जवल बना रहे हैं। उन्होंने कहा कि महेंद्रगढ़ की भूमि बाबा जयरामदास, रामफलनाथ, रूपदास जैसे संत महात्माओं की तपोभूमि है। किसानों, जवानों और शिक्षाविदों, मजदूरों, व्यापारियों की खान है। उन्होंने मंजिलें उन्हें मिलती हैं, जिनके सपनों में जान होती है, पंखों से कुछ नहीं होता, सफलता उन्हें मिलती है जिनके हौसलों में उड़ान होती है। आह्वान किया कि शिक्षक वर्ग शिक्षा को व्यवसाय न बनने दें। अपने कर्तव्य के अनुरूप बच्चों को शिक्षारूपी रत्न से अलंकृत करें। इसी प्रकार विद्यार्थी भी गुरु-शिष्य की परंपरा का सम्मान करते हुए सुसंस्कारित एवं गुणात्मक शिक्षा ग्रहण करें। शिक्षा मंत्री ने आरपीएस ग्रुप ऑफ इंस्टिट्यूशन के डायरेक्टर ओपी यादव एडवोकेट से अनुरोध किया कि वे अपनी संस्थाओं में हर साल कम से कम 50 गरीब छात्राओं को नि.शुल्क शिक्षा दें। इसे उन्होंने स्वीकार कर लिया। शिक्षा मंत्री ने बेटियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आरपीएस कॉलेज को पांच लाख रुपये देने की घोषणा की। इस मौके पर सीईओ मनीष राव ने विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओ में सफलता प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की रिपोर्ट प्रस्तुत की। अंत में संस्था के डायरेक्टर ने आए हुए सभी मेहमानों का आभार प्रकट किया। इस मौके पर स्कूल के प्रवक्ताओं एवं अध्यापकों को भी नकद राशि देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर एसडीएम विक्रम आईएएस, डीईओ मुकेश लावनियां, जिला प्रमुख पति पपल यादव कुकसी, मार्केट कमेटी के चेयरमैन ठाकुर डालू सिंह, नपा चेयरपर्सन रीना बंटी, पंचायत समिति चेयरपर्सन मोनिका नागर, सुधीर दिवान, सतबीर यादव नौताना, चंद्रकला खातोद, ठाकुर भागीरथ सिंह शेखावत सतनाली, आरपीएस शिक्षण संस्थान से कॉलेज रजिस्ट्रार देवेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed