फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   61 new corona infected in the district including CMO

सीएमओ समेत जिले में 61 नए कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 05 Nov 2020 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 01:09 AM IST
विज्ञापन
61 new corona infected in the district including CMO
कोरोना वायरस से जंग लड़ते हुए आखिरकार सीएमओ भी कोरोना संक्रमित हो गए। सीएमओ अपने घर पर आईसोलेट है। बुधवार को जिले में 61 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। ऐसे में त्योहारी सीजन में मास्क और सामाजिक दूरी को लेकर विशेष सतर्कता बरतने की जरूरत है।
विज्ञापन

उप सिविल सर्जन संजय बिश्नोई ने बताया कि जिले में बुधवार को 61 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। जिससे जिले में अब पॉजिटिव का आंकड़ा 5153 पर पहुंच गया है। बुधवार को 38 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 4564 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में नौ कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 580 केस अभी भी एक्टिव हैं। जिले में चार नवंबर तक 112709 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 69844 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 86968 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1219 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वहीं डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि मोहल्ला रावका में एक लड़की पहले कोरोना मरीज मिली थी। दोबारा जांच में भी संक्रमित मिली है। इसके अलावा नारनौल में एक गर्भवती महिला,एक स्वास्थ्य कर्मी, टीचर और बीकेएन संस्थान के कर्मचारी के दो बच्चे संक्रमित मिले हैं। सीएमओ के कोरोना मरीज मिलने पर अब जिले का कार्य भार डिप्टी सीएमओ संजय बिश्नोई को सौंपा गया है। इससे पहले अस्पताल के डिप्टी एमएस समेत अन्य डॉक्टर भी कोरोना संक्रमित हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed