फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   60 vehicles challaned, 36 accused arrested in various cases

Mahendragarh-Narnaul News: 60 वाहनों के चालान, विभिन्न मामलों में 36 आरोपी गिरफ्तार

Mon, 09 Sep 2024 12:00 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 09 Sep 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
60 vehicles challaned, 36 accused arrested in various cases
नारनौल। पुलिस अधीक्षक अर्श वर्मा के कुशल नेतृत्व में पुलिस ने ऑपरेशन आक्रमण के तहत चलाए गए सर्च अभियान में 36 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन

पुलिस की ओर जिलेभर में अनैतिक गतिविधियों के संबंध में विशेष जाच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान अवैध हथियार, अवैध शराब व अवैध नशीला पदार्थ बरामद किया गया। पुलिस के द्वारा लेन ड्राइविंग के नियमों की पालना न करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 60 वाहनों के चालान किए।
अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सभी अपराध जांच शाखा एवं थाना व चौकी स्तर पर टीमों का गठन किया गया। इसमें पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने भिन्न–भिन्न जगहों पर रेड कर अलग-अलग मामलों में आरोपियों को पकड़ने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन


इस अभियान के दौरान पुलिस की 35 टीमों का गठन किया गया। इनमें 137 पुलिस कर्मी शामिल हुए। सर्च अभियान के दौरान अपराधिक प्रवृत्ति के लोगों की पहचान की गई। मामलों में आरोपियों के खिलाफ एक्साइज, एनडीपीएस व आर्म्स एक्ट एवं आईपीसी की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज करके कार्रवाई अमल में लाई गई। इस दौरान पुलिस ने 24 बोतल अवैध देसी शराब और 4 लीटर कच्ची शराब, नशीला पदार्थ गांजा और दो अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके आसपास कोई संदिग्ध व्यक्ति दिखाई दे या किसी व्यक्ति द्वारा नशीले पदार्थों का व्यापार करने के बारे में सूचना मिले तो तुरंत इसकी सूचना डायल 112 या अपने संबंधित पुलिस थाना या चौकी में तुरंत दें। सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम व पता गुप्त रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed