फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   6 students of Nayan will show their strength in the state level competition.

Mahendragarh-Narnaul News: नायन की 6 छात्राएं राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में दिखाएंगी दम

Mon, 03 Aug 2026 11:51 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 03 Aug 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
6 students of Nayan will show their strength in the state level competition.
फोटो 01 समापन समारोह में ​खिलाड़ियों को सम्मानित करती मुख्य अतिथि व अन्य। स्रोत: स्कूल
नारनौल। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नायन की छात्राओं ने जिलास्तरीय खेल स्पर्धाओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की 6 खिलाड़ी अब राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
विज्ञापन

जिला स्तरीय खेल स्पर्धाओं का समापन समारोह हाल ही में पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल में आयोजित किया गया। समारोह में अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश डॉ. यशिका यादव मुख्य अतिथि रहीं, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला शिक्षा अधिकारी डॉ. विश्वेश्वर कौशिक ने की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अंडर-14 वर्ग में नेहा ने 400 मीटर दौड़ में प्रथम व 600 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। अंडर-17 वर्ग में आरती ने 1500 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि चंचल ने 100 मीटर बाधा दौड़ में द्वितीय स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अंडर-19 वर्ग में नचिता ने 100 मीटर बाधा दौड़ और 400 मीटर बाधा दौड़, दोनों स्पर्धाओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर दोहरा स्वर्ण पदक अपने नाम किया। इसी वर्ग में अंजू ने 800 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान हासिल किया। वहीं नचिता (पुत्री मुकेश कुमार) ने 3000 मीटर दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय की उपलब्धियों में एक और पदक जोड़ा।
विद्यालय के प्राचार्य डॉ. महिपाल सिंह ने सभी विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने बताया कि उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर विद्यालय की 6 छात्राओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है, जहां वे जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।

उन्होंने कोच प्रदीप कुमार यादव के योगदान की सराहना करते हुए उनका अभिनंदन किया। साथ ही ग्राम पंचायत, स्कूल प्रबंधन समिति, अभिभावकों और विद्यालय स्टाफ के सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed