फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   6 33 KV sub stations will start in April, consumers will get relief

Mahendragarh-Narnaul News: 33 केवी के 6 सब स्टेशन अप्रैल में होंगे शुरू, मिलेगी उपभोक्ताओं को राहत

Thu, 30 Jan 2025 12:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 30 Jan 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
6 33 KV sub stations will start in April, consumers will get relief
फोटो नंबर- 02अधिकारियों की बैठक लेते डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास।। स्रोत-​प्रशासन - फोटो : संवाद
नारनौल। नारनौल में 33 केवी के 6 सब स्टेशन अप्रैल में शुरू किए जाएंगे। इनमें देवास, बलाना, महरमपुर, कटकई, छाजियावास, चिंडालिया 33 केवी सब स्टेशन शामिल हैं।
विज्ञापन

बिजली आयुक्त मंडल हिसार और डीएचबीवीएन के प्रबंध निदेशक ए श्रीनिवास ने दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के गुरुग्राम कार्यालय में गत दिवस रेवाड़ी व नारनौल ऑपरेशन सर्कल की ऑपरेशनल समीक्षा बैठक की। उन्होंने बैठक में रेवाड़ी व नारनौल ऑपरेशन के दोनों सर्कल की ऑपरेशनल बैठक के दौरान उपभोक्ता हित में आवश्यक बिंदुओं पर समीक्षा करते हुए अधिकारियों की कार्य प्रगति का आंकलन किया। उन्होंने सर्कल में हर स्तर पर स्थिति में सुधार करते हुए ओर बेहतरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

प्रबंध निदेशक ने कहा कि चोरी पकड़ने के कार्य में तेजी लाएं और जमा होने वाली राशि में भी बढ़ोतरी हो। सभी प्रबंधकीय व्यवस्था के अनुसार कार्य करें, गत वर्षो के मुकाबले में सुधार हो। लाइन लॉस को कम करके सीमित किया जाए और सिंगल डिजिट में लाया जाए। संभावित दुर्घटनाओं को रोकने के लिए उचित उपाय किए जाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन




रेवाड़ी सर्कल का एक सब स्टेशन 33 केवी धवाना इसी फरवरी माह में चालू कर दिया जाएगा। वहीं सेक्टर 10 के पावर हाउस में अतिरिक्त ट्रांसफार्मर भी लगा दिया जाएगा। रेवाड़ी जिले के 4 व 6 नारनौल के 33 केवी सब स्टेशन अप्रैल के अंत तक चालू कर दिए जाएंगे। इसमें रेवाड़ी के भांडोर, लिलोड, जखाला और सेक्टर 18 का सब स्टेशन है।


बैठक में डीएचबीवीएन के निदेशक विपिन गुप्ता, मुख्य अभियंता वीके अग्रवाल, एसई कृष्ण स्वरूप, एसई रेवाड़ी प्रदीप कुमार चौहान, एसई नारनौल जोगिंदर हुड्डा, मॉनिटरिंग कार्यकारी अभियंता प्रदीप ढुल, रेवाड़ी के कार्यकारी अभियंता कुलदीप नेहरा, विजय पाल, धर्मेंद्र रूहिल, नारनौल के कार्यकारी अभियंता शिवराज सिंह, रणबीर सिंह आदि शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed