{"_id":"61d48f68efe1394b8f685635","slug":"558-people-got-vaccine-in-civil-hospital-narnol-news-rtk6348331134","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में 558 लोगों ने लगवाई वैक्सीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में 558 लोगों ने लगवाई वैक्सीन
विज्ञापन
नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में कोरोनारोधी टीका लगवाने से पहले पंजीकरण के लिए लोगों की लगी लाइन। ?
- फोटो : Narnol
लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के बावजूद भी लोग मास्क का इस्तेमाल नहीं कर रहे हैं। शहर में बाजारों में उमड़ने वाली भीड़ में से अधिकांश के चेहरों से मास्क गायब हैं। पुलिस व प्रशासन द्वारा भी अभी तक सरकारी घोषणा के बावजूद सख्ती शुरू नहीं की गई है जिसके कारण लोग भी संभावित खतरे के प्रति गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं।
ओमिक्रॉन को देेखते हुए नागरिक अस्पताल में लोगों को कोरोनारोधी टीके लगाए जा रहे हैं। नागरिक अस्पताल में कोविड-19 के टीकाकरण के लिए आने वाले युवाओं में खासा उत्साह है। सरकार द्वारा की गई घोषणा से अब लोग जागरूक होने लगे हैं। एसएमओ डॉ. मोनू यादव ने कहा कि सभी विभागों के अधिकारी व कर्मचारी सुनिश्चित करें कि कोई भी व्यक्ति कोरोनारोधी टीके से वंचित ना रहे। उन्होंने कहा कि ओमिक्रॉन उन लोगों को ज्यादा प्रभावित कर रहा है, जिन्होंने टीकाकरण नहीं करवाया है। सभी नागरिकों यह टीका लगवाना चाहिए। उन्होंने कहा कि भविष्य में योजनाओं व सेवाओं का लाभ लेने के लिए टीकाकरण प्रमाणपत्र अनिवार्य है। कई नागरिक पहली डोज लगवाने के बाद दूसरी डोज नहीं लगवाते। वैक्सीन की एक डोज लेकर संक्रमण से सुरक्षा चक्कर पूरा नहीं होता। कोरोना के खिलाफ जारी जंग को मजबूत प्रतिरोधक क्षमता से ही जीता जाता है।
558 लोगों ने लगवाया टीका
नागरिक अस्पताल में मंगलवार को 558 लोगों को कोविशील्ड और कोवॉक्सीन की डोज लगाई गई। स्वास्थ्य कर्मी पुष्पा, सरोज सैन, मोनिका जांगड़ा टीकाकरम का कार्य कर रही है। एसएमओ डॉ. मोनू यादव ने कहा कि घर से निकलते समय मास्क का इस्तेमाल करें। अपने हाथों को बार-बार सैनिटाइजर करते रहें।

नागरिक अस्पताल महेंद्रगढ़ में छात्रा को कोरोनारोधी टीका लगाती स्वास्थ्यकर्मी पुष्पा बाई। संवा- फोटो : Narnol
विज्ञापन