फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   55 new corona infected, including 15 patients found in village Bhojwas

भोजावास में मिले 15 संक्रमित बनाया कंटेनमेंट जोन

Thu, 15 Apr 2021 11:16 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:16 PM IST
विज्ञापन
55 new corona infected, including 15 patients found in village Bhojwas
गांव भोजावास में रेलवेकर्मी के संपर्क में आए 15 लोग संक्रमित पाए गए हैं। भोजावास में पिछले सप्ताह रेलवेकर्मी की कोरोना के कारण मौत हो गई थी। जिसके बाद परिवार के लोगों तथा संपर्क में आए सभी 112 लोगों के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे गए थे। इन 15 संक्रमितों में दो की हालत खराब होने के चलते उनको पटीकरा कोविड-19 अस्पताल में भेजा गया है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि भोजावास निवासी 41 वर्षीय रेलकर्मी की 11 अप्रैल को कोरोना से मौत हो गई थी। इसके बाद 13 अप्रैल को स्वास्थ्य विभाग की मोबाइल टीम ने व्यक्ति के संपर्क में आए 112 लोगों के सैंपल लिए थे। जिसमें 15 पॉजिटिव पाए गए हैं। भोजावास पीएचसी के मेडिकल ऑफिसर डॉ. विचित्र यादव ने 15 संक्रमित में से 2 महिला मरीजों को नारनौल के पटीकरा कोविड अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। जिसमें से एक महिला पहले से टीबी की दवा ले रही थी। अन्य 13 लोगों को होम आइसोलेट किया गया है। 13 मरीजों के घरों के आसपास कंटेनमेंट जोन बना दिया गया है। लोगों के आवागमन पर रोक लगा दी गई है। डॉ. विचित्र यादव ने बताया कि संक्रमितों में 4 बच्चे भी शामिल हैं। इनमें से एक की उम्र 2 वर्ष, दो बच्चों की उम्र 4-4 वर्ष है। एक बच्चा 6 साल का है। इन सभी बच्चों को टेबलेट की बजाय पीने की दवाई दी गई है। कंटेनमेंट जोन में गांव के चौकीदार और एक होमगार्ड की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed