फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   55 new corona infected, including 15 patients found in village Bhojwas

गांव भोजावास में 15 मरीज समेत 55 नए कोरोना संक्रमित मिले

Thu, 15 Apr 2021 11:13 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 15 Apr 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
55 new corona infected, including 15 patients found in village Bhojwas
जिले में लगातार कोरोना वायरस रिकॉर्ड तोड़ रहा है। वीरवार को 55 नए कोरोना संक्रमित केस आए हैं। अब जिले में कोरोना संक्रमितों की कुल संख्या 6846 हो गई है। वहीं वीरवार को नौ मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में 6668 कोरोना संक्रमित ठीक हो चुके हैं। कोरोना के 156 केस अभी भी एक्टिव हैं।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि वीरवार को छात्र, गर्भवती महिलाएं, कर्मचारी समेत अन्य कोरोना संक्रमित मिले हैं। उन्होंने बताया कि टीम मरीजों की जानकारी लेकर उचित सावधानी बरतने को कहा है। सीएमओ ने बताया कि जिले में 15 अप्रैल तक 156644 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 92876 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 180660 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1766 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

छात्र और हेल्थ कर्मी हो रहे हैं संक्रमित
अब कोरोना की जद में बच्चे भी आने शुरू हो गए हैं। शहर के एक नामी स्कूल के दो छात्र कोरोना संक्रमित मिले हैं। विभाग की टीम ने स्कूल में रैंडम बच्चों का सैंपल लिया था। जिसमें वीरवार को 10वीं के एक बच्चे की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके अलावा हेल्थ विभाग की महिला कर्मचारी संक्रमित मिली है। डॉ. ज्योति ने बताया कि अब छात्र भी कोरोना से संक्रमित मिल रहे हैं। उन्होंने बताया कि मरीजों की जानकारी लेकर डॉक्टर्स उन्हें जरूरी परामर्श दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed