{"_id":"5f5d1e4a8ebc3e6d317ba79a","slug":"55-new-corona-infected-found-in-the-district-narnol-news-rtk5733031122","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में 55 नए कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में 55 नए कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
कटेंनमेंट जोन में तैनात पुलिस कर्मचारी ।
- फोटो : Narnol
नारनौल। जिले में कोरोना संक्रमण की रफ्तार लगातार बढ़ती जा रही है। शनिवार को 55 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। इनमें से अकेले नारनौल शहर में 17 केस आए है। अब जिले में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 2449 हो गई है। शनिवार को 58 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। अभी तक जिले में कुल 1914 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिला में 3 कोरोना संक्रमित मरीजों की मृत्यु हो चुकी है। कोरोना के 532 केस अभी भी एक्टिव हैं।
सिविल सर्जन डॉ. आशोक कुमार ने बताया कि जिले में 12 सितंबर तक 97319 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 58522 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना के लिए अब तक जिले से 42412 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1148 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। संक्रमण के ज्यादातर मामले एक दूसरे के संपर्क में आने से हो रहे है। मियां की सराय में मिले चार कोरोना संक्रमण में एक ही परिवार के दो लोग दूसरे के संपर्क में आने से संक्रमित हुए है। हुडा सेक्टर में मिला संक्रमित दोस्त के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ। नया बाजार में पुराने संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से संक्रमित हुआ। मोहल्ला गुरुनानकपुरा में 9 साल की लड़की पिता के संपर्क में आने से संक्रमित हुई।
यहां मिले संक्रमित
गहली-1, भालखी -1, गुज्जर वाला कुआं महेंद्रगढ़-1, ऊंची भांडोर -3, मुरारीपुर -1, मोहल्ला पुरानी मंडी नारनौल -1,
मोहल्ला वाल्मीकि नारनौल-5, नया बाजार नारनौल- 1, नुनी अवल सुभाष नगर नारनौल-1, बायल - 1, मियां की सराय नारनौल-4, हुडा सेक्टर नारनौल-1, डिगरोता रोड सतनाली-1, मोहल्ला नलापुर नारनौल-1, मोहल्ला बास महेंद्रगढ़-1, कोथल कला-1, नांगल चौधरी-1, मोहल्ला चांदूवाड़ा नारनौल-1, मोहल्ला कायस्तवाड़ा नारनौल-1, बुचावास महेंद्रगढ़-1, जागवास-1, सिटी थाना महेंद्रगढ़-3, रिवासा-2, खेड़ी-3, रेलवे रोड महेंद्रगढ़-9, लावण-3, मोहल्ला गुरुनानक पुरा नारनौल-1, आजाद चौक नारनौल-1, भोजावास-3,
विज्ञापन
नांगल चौधरी में एक ही परिवार के चार लोग संक्रमित
नांगल चौधरी। नांगल चौधरी क्षेत्र में शनिवार को चार लोगों की रिपोर्ट कोरोना संक्रमित आई हैं। इसमें सभी संक्रमित कंटेनमेंट जोन से हैं। इसमें एक गर्भवती महिला बायॅल से, एक टीबी मरीज इस्लामपुर से, एक सिरोही बहाली और एक नांगल चौधरी से कोरोना पॉजिटिव हैं। नांगल चौधरी में पॉजिटिव आई महिला के परिवार से तीन दिन पहले भी तीन लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आ चुकी हैं। जिससे अब कुल मिलाकर एक ही परिवार के 4 लोग कोरोना संक्रमित हो गये हैं। वहीं आज 70 सैंपल कलेक्ट किए हैं।