फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   5287 voters did not like any candidate, pressed NOTA

Mahendragarh-Narnaul News: 5287 मतदाताओं कोई भी प्रत्याशी पसंद नहीं आया, नोटा दबाया

Thu, 06 Jun 2024 01:48 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 06 Jun 2024 01:48 AM IST
विज्ञापन
5287 voters did not like any candidate, pressed NOTA
नारनौल। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में इस बार भाजपा व कांग्रेस के बीच सीधी टक्कर रही। चाहे वह ईवीएम हो या फिर बैलेट पेपर। इनमें दोनों दलों के प्रत्याशी के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन इस बीच नोटा ने भी बिना प्रचार के 5287 वोट हासिल कर लिए।
विज्ञापन

भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र में ईवीएम व बैलेट पेपर में नोटा पर लोग खूब मेहरबान रहे। इसका नतीजा यह रहा कि नोटा ने पार्टी से लड़ रहे प्रत्याशी व निर्दलीय उम्मीदवारों को भी पीछे छोड़ दिया। अगर बैलेट पेपर की मतगणना की बात करे तो नोटा भाजपा, कांग्रेस व जजपा प्रत्याशी से पीछे रहा है। ऐसे में बैलेट पेपर से मतदान करने वाले 99 मतदाताओं को 14 प्रत्याशी पसंद नहीं आए हैं। बैलेट पेपर में भी भाजपा प्रत्याशी धर्मबीर सिंह आगे रहे। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह से 701 वोट ज्यादा हासिल किए। वहीं ईवीएम व बैलेट पेपर पर नोटा पर 5287 वोट डाले गए, जो बीते वर्ष की तुलना में दोगुना बढ़ गए हैं।
विज्ञापन



भिवानी-महेंद्रगढ़ क्षेत्र में शुरुआती दौर में त्रिकोणीय मुकाबला माना जा रहा था, लेकिन चुनाव नजदीक आते-आते जजपा चुनाव से गायब हो गई। भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा की नौ विधानसभा क्षेत्र में एक भी विधानसभा से जीत दर्ज नहीं कर पाए। जजपा की तरफ से पूर्व मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने भी महेंद्रगढ़ जिले में अनेक बार गांवों को दौरा कर जजपा प्रत्याशी के लिए वोट मांगे थे, लेकिन इसके बाद भी 15 हजार वोट ही मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन






भिवानी-महेंद्रगढ़ संसदीय क्षेत्र के ईवीएम व बैलेट पेपर रिजल्ट

उम्मीदवार पार्टी ईवीएम से मिले बैलेट पेपर कुल


धर्मबीर सिंह बीजेपी 582735 5929 588664


राव दानसिंह कांग्रेस 541926 5228 547154







बहादुर सिंह जजपा 15076 189 15265



सुनील कुमार शर्मा बीएसपी 6239 97 6336




आनंद कुमार बीजेकेपी 1642 26 1668



बलवान पीपीएफई 854 03 857



भारत भूषण बीएससीएचपी 440 03 443



रोहताश एसयूएसएफ 637 03 640



सुभाष आरजेएलपी 4663 32 4695



जगदीश निर्दलीय 219 10 229



जयसिंह निर्दलीय 442 09 451



इंजीनियर महावीर सिंह निर्दलीय 406 09 415



योगबीर सिंह निर्दलीय 1473 05 1478



वर्षा निर्दलीय 993 60 1053



वेद प्रकाश निर्दलीय 1897 03 1900



सीमा निर्दलीय 2961 18 2979



हेमंत निर्दलीय 3876 05 3881



नोटा नोटा 5188 99 5287
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed