{"_id":"685c40b853aee16980046bf6","slug":"52-students-went-to-manali-on-summer-educational-tour-narnol-news-c-203-1-mgh1004-118052-2025-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: ग्रीष्मकालीन शैक्षणिक भ्रमण पर मनाली गए 52 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: ग्रीष्मकालीन शैक्षणिक भ्रमण पर मनाली गए 52 विद्यार्थी
Thu, 26 Jun 2025 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Thu, 26 Jun 2025 12:02 AM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:54-मनाली के लिए शैक्षणिक भ्रमण के लिए हरी झंडी दिखाकर रवाना करते राजकीय मॉडल सं
- फोटो : जसराना में सजा हुआ मां का विग्रह और मौजूद पीठाधीश महेश स्वरूप ब्रह्मचारी
महेंद्रगढ़। हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना के तहत जिले के विद्यार्थियों को सात दिवसीय ग्रीष्मकालीन शैक्षणिक भ्रमण के लिए मनाली भेजा गया।
इस भ्रमण में जिले के सरकारी स्कूलों के 52 विद्यार्थियों का चयन करके भेजा गया। भ्रमण का नेतृत्व कर रहे राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल के प्राचार्य सुनील गोरा ने बताया कि विद्यार्थियों का दल बुधवार को रवाना हुआ।
राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल से 25, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल से आठ, राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली से 11, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय कोरियावास से 6 सहित अन्य स्कूल के 12 विद्यार्थी रवाना हुए। भ्रमण में प्रतिदिन विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियां सिखाई जाएंगी।
इनमें ट्रैकिंग, चट्टानों पर चढ़ना, रैपलिंग, बाधाओं को पार करना, संस्कृति और विरासत का अध्ययन करना, हिमालय की प्रकृति, वनस्पति और जीव-जंतु, मनाली में स्थानीय दर्शनीय स्थलों का भ्रमण, कैंप फायर, योग, ध्यान, व्यक्तित्व विकास से मार्गदर्शन, जीवन कौशन, रिपोर्ट लेखन की गतिविधियां शामिल रहेगी।
विज्ञापन
इस मौके पर राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल अटेली के प्राचार्य राकेश कुमार, ज्याेति यादव, इंद्रजीत यादव आदि शामिल रहे।