फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   संशय खत्म नांगल कालियां की जमीन पर बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

संशय खत्म नांगल कालियां की जमीन पर बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट

Fri, 15 Mar 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 15 Mar 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
संशय खत्म नांगल कालियां की जमीन पर बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नांगल चौधरी। शहरवासियों को अब जल्द ही सीवर लाइन का लाभ मिलना शुरू हो जाएगा। आखिरकार विभाग ने सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए नांगल कालिया में करीब पौने तीन एकड़ जमीन चिह्नित कर ली है। किसान की जमीन का भुगतान होना बाकी है। इसके बाद विभाग सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का काम शुरू कर देगा। शहर में सीवर लाइन का काम लगभग पूरा हो चुका है। लेकिन सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के अभाव में शहर के लोगों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा था। विभाग गत दो वर्षों से जमीन की तलाश भी कर रहा था। लेकिन अवरोध पैदा होने पर उसे अंतिम रूप नही दे पाया था। विभाग ने प्रयास के बाद नांगल कालियां में ही जमीन फाइनल की है।
दो साल से तलाश थी जमीन की
जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग दो वर्षों से शहर के लिए बनने वाले सीवरेज ट्रीटमेंट जमीन के लिए तलाश कर रहा था। सबसे पहले लूजोता में निजी जमीन देखी गई और खरीदने की प्रक्रिया शुरू की। लेकिन नपा पार्षदों ने इसका विरोध किया। उन्होंने नपा की जमीन पर ही सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाने की मांग की। इसके लिए नौलायजा में जमीन भी देखी। बाद में योजना खटाई में पड़ गई। विभाग ने कृष्णावती नदी में भी प्लांट के लिए जगह देखी। नियम के मुताबिक जोहड़ व नदी की जमीन पर इसे नहीं लगाया जा सकता। इससे योजना सिरे नहीं चढ़ पाई। दो साल बाद अब विभाग ने नांगल कालिया में जमीन खरीद का निर्णय लिया ह्रै।
विज्ञापन


प्रति एकड़ 50 लाख से जमीन खरीदेगा विभाग
शहरवासियों की सीवरेज ट्रीटमेंट के लिए लगातार उठती मांग पर दो वर्षों बाद जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने जमीन को सिरे चढ़ाने का प्रयास किया। इस पर विभागीय उच्च अधिकारियों ने नांगल कालियां में जमीन का निरीक्षण किया। उपयुक्त जगह होने पर जमीन को फाइनल किया गया। विभाग डीसी रेट पर करीब 50 लाख प्रति एकड़ की दर से पौने तीन एक जमीन की खरीद करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
विभाग ने शहर की सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के लिए नांगल कालियां में करीब पौने तीन एकड़ जमीन फाइनल कर ली गई है। डीसी रेट पर किसान की जमीन का भुगतान की प्रक्रिया जारी है। इसके बाद सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण का काम शुरू कर दिया जाएगा।
- प्रियवीर सिंह, जेई, जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी, नांगल चौधरी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed